Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

यात्रीगण कृपया ध्यान दें 30 ट्रेनें होंगी रद्द, 6 के मार्ग होंगे परिवर्तित, देखिए लिस्ट

रायपुर,31अगस्त। त्योहारी सीजन में यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 30 ट्रेनों को 31 अगस्त से 15 सितंबर तक रद्द कर दिया गया है. साथ ही, 6 ट्रेनें बदले हुए रूट से चलाई जाएगी. 5 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है. जिसकी वजह से महाराष्ट्र, गोवा जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी.

बता दें कि, रेलवे में जगह-जगह विकास कार्य चल रहे हैं. इससे ट्रेनें रद्द की जा रही हैं. ऐसे में यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है.यात्रियों का कहना है कि, विकास कार्य जरूरी है, लेकिन ट्रेनें रद्द करने की जगह, रूट में परिवर्तन करना चाहिए. ट्रेन का विकल्प काफी खर्चीला तो है ही, आरामदायक भी नहीं है. यात्रियों ने कहा कि पिछले 2 माह में दर्जन भर ट्रेनें रद्द की गई हैं। यह सिलसिला आगे भी चलेगा.

See also  पुलिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने से चयनित अभ्यर्थियों की दीपावली की खुशियां हुई दोगुनी चयनित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर जताया आभार, पुलिस भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों पर जनता की सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री...

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 31 अगस्त से 3 सितंबर तक
टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 3 सितंबर को रद्द, इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 3 सितंबर को रद्द
पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस 1 सितंबर को रद्द
कामाख्या-कुर्ला एक्सप्रेस 31 अगस्त को रद्द, कुर्ला-कामाख्या एक्सप्रेस 2 सितंबर को रद्द
हटिया-पुणे एक्सप्रेस 1 सितंबर को रद्द, पुणे-हटिया एक्सप्रेस 31 अगस्त और 3 सितंबर को रद्द
शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस 31 अगस्त को रद्द
सूरत-मालदा एक्सप्रेस 1 सितंबर को रद्द
जसीडीह-वास्को-द-गामा एक्सप्रेस 1 सितंबर को रद्द
पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस 31 अगस्त को रद्द
हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस 2 सितंबर को रद्द, मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस 3 सितंबर को रद्द
शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस 31 अगस्त को रद्द.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!