Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती वर्मा के खिलाफ आजाक थाने में हुई शिकायत, जातिगत गाली-गलौज का आरोप, जाँच में जुटी पुलिस…

जांजगीर-चांपा। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जांजगीर-चांपा किसी न किसी मामले को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहता है। ताजा मामला जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती वर्मा के खिलाफ आजाक थाने में हुई शिकायत से संबंधित है। बताया जा रहा है कि अनुसूचित जाति वर्ग के एक प्राचार्य ने जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती वर्मा के खिलाफ जातिगत गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए उन पर एफआईआर दर्ज़ करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, जिले में पदस्थ अनुसूचित जाति वर्ग के एक वरिष्ठ प्राचार्य ने जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा श्रीमती भारती वर्मा के खिलाफ जातिगत गाली-गलौज करने के संबंध में लिखित शिकायत 24 दिसंबर 2023 को आजाक थाना जांजगीर में प्रस्तुत की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती वर्मा द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उनके साथ जातिगत गाली-गलौज की गई है। इसकेे साथ ही साथ उनसे बदसुलुकी भी की गई है, जिससे उनके मान-सम्मान को गहरा आघात पहुंचा है। इधर, प्राचार्य से मिली लिखित शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आजाक थाना प्रभारी ने इस मामले की छानबीन शुरु कर दी है। बता दें कि इससे पहले भी जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती वर्मा द्वारा जिला शिक्षा कार्यालय जांजगीर-चांपा में कई लोगों के साथ बदसुलुकी और अभद्र व्यवहार किया जा चुका है। हालांकि, इससे पहले किसी ने मामले की शिकायत थाने में नहीं की थी, जिससे जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती वर्मा के हौसले बढ़े हुए हैं।

See also  ‘रामायण’ में छाए रणबीर कपूर! एक फ्रेम में दिखे ‘दो राम’… फैन्स हुए भावुक, VFX पर उठे सवाल

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!