Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कृषि विभाग द्वारा ड्रोन तकनीक के माध्यम से तरल यूरिया के छिड़काव का किया गया जीवंत प्रदर्शन, विकसित भारत संकल्प यात्रा से ग्रामीणों को जमीनी स्तर पर सीधे मिल रही योजनाओं की जानकारी और लाभ…

सक्ती। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज ग्राम पंचायत भवन खुजरानी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन करौवाडीह (मुरलीडीह), शासकीय प्राथमिक शाला भवन कलमीडीह, शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन बुन्देली, हाई स्कूल ढिमानी, प्राथमिक शाला चमराबरपाली, प्राथमिक शाला खैरा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन कोमो और शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन सराईपाली में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद स्थापित करते हुए जरूरतमंद लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

कृषि विभाग के उपसंचालक शशांक शिंदे से प्राप्त जानकारी अनुसार आज कृषि विभाग जिला सक्ती द्वारा विकास खंड जैजैपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम खम्हारडीह में किसान श्री शेषनारायण चंद्रा पिता वृक्ष राम चंद्रा के सब्जी फसल लौकी रकबा 1.000 हेक्टर में ड्रोन तकनीक के माध्यम से तरल यूरिया के छिड़काव का जीवंत प्रदर्शन किया गया एवं संकल्प यात्रा के प्रमुख उद्देश्यों पर विस्तृत मार्गदर्शन भी दिया गया। प्रदर्शन स्थल में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एम. के. चंद्रा, आरएइओ एस. के. सोनवानी, आशुतोष जांगड़े, एस. भगत, राजेंद्र चन्द्रवंशी, आशीष मराबी, सरपंच, पंच, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं ड्रोन ऑपरेटिंग टीम उपस्थित थे। इसी प्रकार कृषि विभाग द्वारा मालखरौदा विकासखंड के ग्राम बुंदेली के किसान संजय गबेल के खेत पर भी ड्रोन तकनीक के माध्यम से तरल यूरिया के छिड़काव का जीवंत प्रदर्शन किया गया। इसी प्रकार अन्य विभिन्न विभागों द्वारा शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने एवं जानकारी देने हेतु विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाया जा रहा है। जहां पर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है एवं योजनाओ से वंचित पात्र लोगों से आवेदन फार्म भी भरवाए जा रहे है।

See also  नेशनल लोक अदालत: छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता, 8 लाख 84 हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण, 229 करोड़ रूपए से अधिक के अवार्ड पारित, मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा द्वारा किया गया वर्चुअल निरीक्षण...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!