Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘‘, हितग्राहियों को गांव में ही मिल रहा योजनाओं का लाभ…

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासकीय योजनाओं का प्रचार वाहन जिले के अकलतरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बनाहिल, किरारी, बलौदा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पनोरा, बुड़गहन, नवागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत महंत, अमोरा और खैरा में पहुंचा और अधिकारियों-कर्मचारियों ने ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर के खुंटे ने जनपद पंचायत बलौदा की ग्राम पंचायत पनोरा में चल रहें शिविर का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश दिए और हितग्राहियों से चर्चा भी की।
      विकसित भारत संकल्प यात्रा में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुधन विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सहित विभिन्न विभागों के द्वारा कार्यक्रम में स्टॉल लगाकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ‘‘मेरी कहानी मेरी जुबानी‘‘ के तहत् हितग्राहियों ने योजनाओं के माध्यम से हुए उनके जीवन परिवर्तन की अपनी कहानी को आम ग्रामीणों के साथ साझा किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश जन-जन तक पहुंचाने हेतु विविध गतिविधियों का आयोजन जिले के सभी ग्राम पंचायतों में आयोजन किया जा रहा है। उपस्थित सभी लोगों द्वारा विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया गया। ग्रामीणों में शिविर में पहुंचकर पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन भी दिए। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित जानकारियों से ग्रामीणों को अवगत कराया गया एवं स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा शुक्रवार को इन ग्राम पंचायतों में पहुंचेगी –
        विकसित भारत संकल्प यात्रा 22 दिसम्बर को जिले के बम्हनीडीह जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बम्हनीडीह, सोनाईडीह, अकलतरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत झलमला, पकरिया झूलन, पामगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कोसीर, ससहा, बलौदा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कोरबी, बिरगहनी ब, नवागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत अवरीद, चौराभांठा, सेमरा और तेंदूआ में आयोजित किया जाएगा।

See also  सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल- जिले के तीनों विधानसभा में महतारी वंदन सम्मेलन एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम का हुआ आयोजन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!