Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के मकान के सपने हो रहे पूरे, शिशुपाल मंडावी का सपना हुआ पूरा…

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना से कई लोगों के पक्के मकान के सपने पूरे हो रहे हैं अपने खुद के पक्के मकान पाकर लोगों में खूशी की लहर साफ दिखाई दे रही है। हर व्यक्ति का अपना एक सपना होता है कि सर पर एक पक्की छत रहे ताकि अपने परिवार के साथ हंसी खुशी जिन्दगी व्यतीत कर सके शिशुपाल मंडावी भी उन्हीं में से एक हैं, जो डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अरसीटोला के निवासी है।

शिशुपाल मंडावी की आर्थिक स्थिति उतनी अच्छी नहीं थी, कि वह अपने कच्चे घर को पक्के मकान में बदल पाए। बड़ी मुश्किल से दो वक्त की रोटी जुटा पाते थे, पूरे परिवार की जिम्मेदारी शिशुपाल पर थी। शिशुपाल मंडावी ने बताया कि वह सालों से कच्चे मकान में निवास करते थे। बारिश के समय उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू हुई और जिससे वह लाभान्वित हुए। आवास योजना के तहत दी जाने वाली राशि से उनका पक्का मकान बनकर तैयार हो गया। प्रधानमंत्री के प्रयासों से उनके पक्के मकान का सपना साकार हुआ और वह अब पक्के आशियाने में खुशी-खुशी निवास कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

See also  C.G News : बोर्ड परीक्षाओं से पहले CM साय का छात्रों को संदेश, कहा- घबराएं नहीं, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!