Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण शिक्षादूत से सम्मानित हुए नरेश गुरूद्वान…

जांजगीर-बलौदा। मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरुस्कार के तहत् बुधवार को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल जांजगीर में अपर कलेक्टर लवीना पांडेय, जिला शिक्षा अधिकारी भारती वर्मा व विकासखंड शिक्षा अधिकारी एमडी दिवान, सी के घृतलहरे, मोहन कौशिक, विजय लहरे के करकमलों से विकासखंड बलौदा के तीन शिक्षकों को शिक्षादूत पुरुस्कार व एक उत्कृष्ट प्रधानपाठक को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनिय कार्य करने वाले शिक्षकों को राज्य सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना के माध्यम से प्रतिवर्ष सम्मानित किया जाता है। बलौदा विकासखंड से
शिक्षादूत पुरुस्कार से सम्मानित होने वालों में प्रधानपाठक जनपद प्राथमिक शाला चारपारा नरेश गुरूद्वान, सहायक शिक्षक एल बी प्राथमिक शाला सुल्ताननार, अश्वनी उईके, सहायक शिक्षिका एल बी प्राथमिक शाला शनिचराडीह अंजू किरण, उत्कृष्ट प्रधानपाठक प्राथमिक शाला बछौद, रामलाल कोसले को साल श्रीफल प्रमाणपत्र व शिक्षादूत पुरुस्कार प्राप्त करने वालों को पांच हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया। सभी पुरुस्कृत शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित होकर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

See also  उपमुख्यमंत्री शर्मा ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को मिलेगी नई गति-उपमुख्यमंत्री शर्मा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!