Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

उप मुख्यमंत्री अरूण साव लालपुर एवं अमरटापू धाम में गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में हुए शामिल, गांवों व शहरों के विकास और सुशासन के लिए काम करेगी छत्तीसगढ़ सरकार – उप मुख्यमंत्री अरूण साव…

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरूण साव 18 दिसम्बर को देर शाम मुंगेली जिले के लालपुर तथा मोतिमपुर-अमरटापू धाम में आयोजित गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बाबा गुरू घासीदास मंदिर एवं जैतखाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। साव ने प्रदेशवासियों को गुरू घासीदास जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके संदेशों को रेखांकित किया।

उप मुख्यमंत्री साव ने कार्यक्रम में कहा कि सत्य मनुष्य का आभूषण है। बाबा गुरू घासीदास जी ने मनखे-मनखे एक समान, करुणा, प्रेम, सत्य और अहिंसा का संदेश दिया। यह बहुत प्रभावशाली संदेश है। बाबाजी के बताए सत्य के मार्ग पर चलकर सभी को अपना जीवन सफल बनाना है।

See also  RBI ने Repo Rate में नहीं किया कोई भी बदलाव, EMI पर राहत नहीं, आम आदमी को झटका, जानें मजबूत स्थिति में कैसे इकोनॉमी

साव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार गांवों व शहरों के विकास और सुशासन के लिए कार्य करेगी। ‘‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’’ का नारा पूरे हिन्दुस्तान में गूंजेगा। दोनों कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!