Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नींद में वन विभाग इधर गुरुश्री मिनरल्स ने वन भूमि की सड़क को पाटकर डोलोमाइट परिवहन की तैयारी में, कटघरे में वन विभाग की कार्यशैली, वन भूमि पर बने अवैध रूप से सड़क को 17 दिन पहले वन विभाग ने सड़क खोदकर गुरुश्री मिनरलस के परिवहन को किया था बंद…

सक्ति-बाराद्वार-जैजैपुर। प्रदेश में सरकार बदलने के बाद जहां एक ओर भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई करने की बात लगातार कही जा रही है। लेकिन अविभाजित सक्ती जिला के अधिकारी कर्मचारियों के कान शायद बंद है,या फिर बहरे हो गए है। उन्हें सरकार द्वारा भ्रष्टाचारियों के खिलाफ करवाई करने की बात सुनाई ही नही दे रही है। जिसके चलते शासन को लूटकर लाखों रुपए की मुनाफा कमाने वालों का हौसला बुलंद हो गया है। उल्लेखनीय है कि,गुरुश्री मिनरल्स के संचालक द्वारा ग्राम पंचायत छितापड़रिया के वन भूमि पर लगे पेड़ों और झाड़ की कटाई करवाकर उसमें सड़क निर्माण करा दिया। इसके बाद धड़ल्ले से उसमें ओवरलोड डोलोमाइट का परिवहन करने लगा है। जिसकी शिकायत बाराद्वार के दीपक राय द्वारा डीएफओ कार्यालय सहित बिलासपुर वन मंडल में करने के बाद हरकत में आए वन विभाग के अधिकारियों ने बीते महीने 29 नवंबर को मौके पर जाकर जांच पड़ताल किए। जिसमे गुरुश्री मिनरल्स द्वारा वन विभाग के जमीन पर बिना किसी विभागीय अनुमति के बगैर सड़क का निर्माण कार्य करने के कारण सड़क के दोनों ओर जेसीबी मशीन से खुदाई कर सड़क को ब्लाक कर दिया था। जिससे उस सड़क में डोलोमाइट का परिवहन ना सके। इतना ही मौके पर गए वन विभाग के अधिकारियों ने गुरुश्री मिनरल्स के खिलाफ वन विभाग के अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई करने की बात कही थी। वन विभाग के अधिकारियों द्वारा की गई सड़क ब्लाक की कार्रवाई अभी 15 दिन भी नही बिता था और कल रात्रि उस सड़क को पाटकर उसमें फिर से डोलोमाइट परिवहन की तैयारी की जा रही है। जिले में वन विभाग के अधिकारी वन भूमि और उसमें लगे पेड़ों को बचाने कितने सजग है इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते है।

See also  'एक कैडेट एक पेड़’ अभियान में एनसीसी कैडेट्स ने किया पौधरोपण, लिया संकल्प

वन भूमि और पेड़ों को बचाने ध्यान नही दे रहे अधिकारी

आपको बता दे सबकुछ जानते हुए भी जिले के वन विभाग के अधिकारी चुप चाप बैठ कर अपनी जेब भर रहे है। इन अधिकारियों को वन भूमि पर हुई पेड़ों की कटाई और उसमें बना सड़क दिखाई ही नही दे रहा था। जबकि सरकार द्वारा प्रति वर्ष पेड़ों को बचाने के लिए लोगों को जागरूक के साथ ही लाखो करोड़ो रूपये खर्च कर पौधरोपण कराती है। जिससे प्राकृतिक का संतुलन बना रहे है और लोगो को स्वच्छ और ताजी हवा मिलता रहे है। लेकिन विभाग को शासन की इन उद्देश्य और निर्देशों का मानो कोई फर्क नही पड़ता है।

See also  साल के जंगली पेड़ों की नर्सरी बनाने में हासिल की बड़ी सफलता, आरआरवीयूवीएनएल और अदाणी एंटरप्राइजेज के बागवानी विभाग की बड़ी उपलब्धि...

जिला प्रशासन को भी नही है सरोकार

Advertisment

पूरे मामले में जिला प्रशासन की भूमिका भी समझ से परे है शिकायत के बाद भी वन भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा कर सैकड़ों पेड़ों की कटाई करने वाले गुरुश्री मिनरल्स के ऊपर कार्रवाई नही होना जिला प्रशासन की भी लचर कार्यशैली को दर्शाता है। जबकि देखा जाए तो छितापड़रिया से कलेक्टर कार्यालय की दूरी महज 7 से आठ किलोमीटर है। इसके बावजूद भी जिला प्रशासन का पूरे मामले में ध्यान नही देना समझ से परे है।

हमारी संयुक्त टीम द्वारा बीते महीने हमारे वन भूमि पर बने अवैध सड़क को जेसीबी से काटा गया है। अगर गुरुश्री मिनरल्स द्वारा सड़क को पाटा गया है तो ये गलत है उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगे उनको सड़क पाटने की अनुमति नही मिला है।

See also   "बिलासपुर पुलिस विभाग में सिफारिश की सरकार – सुशासन की नहीं अब सिफारिश सरकार

अखिलेश शर्मा
एसडीओ वन विभाग

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!