Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

इंस्पायर अवार्ड पंजीयन एवं अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेशन (एमबीयू) शिविर संचालन हेतु ब्लॉक नोडल व कार्यालयीन प्रभारी नियुक्त

जांजगीर-चांपा। जिला शिक्षा अधिकारी एम पी सिंह के निर्देशानुसार बम्हनीडीह विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक हिरेंद्र बेहार द्वारा विकासखंड में विभागीय योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन एवं शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

छात्र-छात्राओं के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेशन शिविरों के सफल संचालन एवं निगरानी के लिए ओंकार सिंह पैकरा (व्याख्याता, शासकीय हाई स्कूल करनौद) को बम्हनीडीह विकासखंड का ब्लॉक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, वैज्ञानिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने वाली योजना ‘इंस्पायर अवार्ड मानक योजना’ के पंजीयन कार्य को गति देने हेतु मनीषा बेबी चौहान (व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बिर्रा) को ब्लॉक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

See also  अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन का बड़ा अभियान, 06 प्रकरणों में 218 क्विंटल धान जप्त

कार्यालयीन दायित्वों का विभाजन

कार्यालय स्तर पर आवश्यक समन्वय, डेटा संधारण एवं निगरानी हेतु पृथक-पृथक प्रभारियों की नियुक्ति की गई है: एम बी यू शिविर कार्य: भेषज साहू एवं राजेश कश्यप इंस्पायर अवार्ड कार्य: जुबेदा बेगम एवं ज्योति राठौर को जिम्मेदारी दी गई है।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी ने निर्देश दिए हैं कि नियुक्त ब्लॉक नोडल अधिकारी विकासखंड अंतर्गत संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों व संस्था प्रमुखों से निरंतर समन्वय स्थापित कर कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करेंगे। विकासखंड के सभी शाला प्रमुखों को समय-सीमा के भीतर विद्यार्थियों का एम बी यू कार्य पूर्ण कराने तथा इंस्पायर अवार्ड में अधिक से अधिक नवाचारी विचारों का पंजीयन कराने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

Advertisment

बायोमेट्रिक अपडेशन की तिथि में सभी विद्यार्थियों को उपस्थित कराने की जिम्मेदारी संस्था प्रमुख की होगी, तथा संस्था प्रमुख ऑपरेटर से चर्चा कर उन्हें सूचित करेंगे, शिविर दिनांक को अनुपस्थित विद्यार्थी एवं ऑपरेटर की जानकारी देंगे। नोडल अधिकारी एवं कार्यालयीन प्रभारी प्रतिदिन शिविर के प्रगति से विकासखंड शिक्षा अधिकारी को अवगत कराएंगे।

See also  जिले के नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार ने यातायात शाखा में पदभार ग्रहण किया...

इंस्पायर अवार्ड पंजीयन सभी अशासकीय स्कूलों एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शालाओं को भी पूर्ण करना है। ब्लॉक नोडल अधिकारी मनीषा बेबी चौहान द्वारा लगातार संस्था प्रमुखों से चर्चा कर लिस्ट तैयार किया जा रहा है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!