Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सत्ता की बागडोर संभालने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिया मां का आशीर्वाद, मां जसमनी ने मुख्यमंत्री को गले लगाकर दिया आशीष, बचपन से घर की जिम्मेदारी संभालने वाला अब संभालेगा प्रदेश की कमान: मां जसमनी देवी साय…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्ता की बागडोर संभालने से पहले आज सवेरे राजधानी रायपुर के पुरैना स्थित घर पहुंचकर अपनी मां जसमनी देवी साय से आशीर्वाद ग्रहण किया। गौरतलब है कि आज अपरान्ह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

मां जसमनी देवी साय ने अपने मुखिया बेटे को ना केवल आशीर्वाद दिया बल्कि भावुक होकर गले लगा लिया। जसमनी देवी साय ने कहा कि बहुत ही कम उम्र में परिवार की जिम्मेदारी उठाने वाला अब प्रदेश की कमान संभालेगा। उन्होंने श्री साय को मिठाई खिलाई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय के परिवारजन और कुटुंबजन भी उपस्थित रहे। उन्होंने श्री साय को शुभकामनाएं दी। परिवारजनों के लिए यह बड़ा ही भावुक और अविस्मरणीय क्षण रहा।

See also  ड्रोन तकनीक से नैनो यूरिया के छिड़काव का किया गया जीवंत प्रदर्शन, विकसित भारत संकल्प यात्रा से ग्रामीणों को जमीनी स्तर पर सीधे मिल रही योजनाओं की जानकारी और लाभ...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!