Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रदेश भर से आए विभिन्न सामाजिक संगठनों ने की मुलाकात, मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई और शुभकामनाएं…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राजधानी रायपुर स्थित राज्य अतिथि गृह पहुंना में प्रदेश भर से आये विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने भेंटकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री साय से भेंट करने वालों में उनके गृह जिले जशपुर से आए विभिन्न जनजातीय सामाजिक संगठन, अन्य समाज के प्रतिनिधिमंडल के अलावा प्रदेश के सभी जिलों से आए विभिन्न सामाजिक सगठनों के लोग शामिल थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनसे मिलने आए सभी संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आमजनों का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में कंवर समाज, उरांव समाज, गोंड समाज, अघरिया समाज, रौनियार समाज, यादव समाज के साथ अन्य समाज के लोग मौजूद रहे।

See also  छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में सहायक शिक्षक निलंबित, पॉक्सो एक्ट के तहत जेल में बंद

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!