Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सर्वजनिक जगहों पर शराब पीने एवं शराब पीलाने का साधन उपलब्ध कराने वाले 12 आरोपियों को जिले के अलग-अलग जगहों से किया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट तहत की गई कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब बिधि तथा सार्वजनीक जगह पर शराब पीने एवं शराब पीलाने का साधन उपलब्ध कराने वालो के विरूद्ध अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 08 दिसम्बर 2023 को जिले के थाना/चौकी स्तर पर विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें थाना बम्हनीडीह क्षेत्र में आरोपी सालिक राम धनुहार, थाना पामगढ़ क्षेत्र में अनिकेत लहरे, थाना जांजगीर क्षेत्र में आरोपी शिवा सिंह, थाना चाम्पा क्षेत्र में आरोपी सीता राम राठौर, हरी धीवर, राधेश्याम देवांगन, थाना अकलतरा क्षेत्र में आरोपी धनीराम साण्डे, राम लाल सिंह, थाना मुलमुला क्षेत्र में आरोपी संतोष दास मानिकपुरी, रूपेश यादव, कुमार दास मानिकपुरी, कृष्ण कांत साहू को सार्वजनीक स्थानों पर शराब पीने पायें जाने पर आरोपियों के विरूद्ध अलग-अलग थाना में अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय थाना प्रभारी बम्हनीडीह, निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर, निरीक्षक मनीष सिंह परिहार थाना प्रभारी चाम्पा, निरीक्षक तुलसिंह पट्टावी थाना प्रभारी अकलतरा, उपनिरी. सागर पाठक थाना प्रभारी मुलमुला, उप निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी थाना प्रभारी पामगढ़, सउनि सुनील टैगोर एवं महिला प्रआर बालमती थाना पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  Post Office Scheme: 2 साल में ही महिलाओं को अमीर बना देगी ये स्‍कीम, सिर्फ इतना करना होगा काम...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!