Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सामान्य प्रेक्षक, कलेक्टर, एसपी ने मतगणना स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जिले में मतगणना संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां पूर्ण…

जांजगीर-चांपा। विधानसभा अकलतरा सामान्य प्रेक्षक प्रीति, विधानसभा पामगढ़ सामान्य प्रेक्षक डॉ किरण एच कुलकर्णी, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने मतगणना स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मतगणना के संबंध में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था पूरी कर ली गई है। सामान्य प्रेक्षक, कलेक्टर एवं एसपी ने प्रत्येक विधानसभा के गणना कक्षों में जाकर मतगणना के लिए किये गये प्रबंधों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने स्ट्रांग रूम से ईव्हीएम गणना कक्षों में लाये जाने के रास्ते, अभिकर्ताओं और एजेंटों के प्रवेश और गणना कक्षों में पहुंचने वाले प्रवेश मार्ग एवं सुरक्षा का अवलोकन किया। उन्होंने मतगणना स्थल पर मीडिया सेंटर का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, अपर कलेक्टर लवीना पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी, रिटर्निंग अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, रिटर्निंग अधिकारी नीरनिधि नंदेहा, रिटर्निंग अधिकारी आर के तंबोली, डिप्टी कलेक्टर संदीप ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  केंद्रीय बजट विकसित भारत व विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण - मुख्यमंत्री साय, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की सराहना, कहा बजट में हर वर्ग का रखा ख्याल...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!