छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
शाहिद रुद्र प्रताप सिंह की जयंती पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला ग्राम सोनसरी में जयंती मनाई गई…


जांजगीर-चांपा। शाहिद रुद्र प्रताप सिंह की जयंती पर शाहिद रुद्र प्रताप सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला ग्राम सोनसरी में जयंती मनाई गई। उनकी पत्नी एवं व्याख्याता प्रतीक्षा सिंह द्वारा ग्राम सोनंसरी की बद्रीका निर्मलकर जिसने 7 वर्षी बालक की जान बचाई थी। उनका सम्मान किया साथ ही शासकीय कन्या हाई स्कूल नरियरा की समस्त छात्राओंं को स्कूल यूनिफार्म के रूप में स्वेटर प्रदान किया गया और शासकीय प्राथमिक पूर्व माध्यमिक एवं हाई स्कूल मुलमुला जहां पूर्व माध्यमिक स्तर तक शाहिद रुद्र प्रताप सिंह ने शिक्षा ग्रहण की थी वहां के सभी बच्चों को पेन पेंसिल ज्योमेट्री बॉक्स प्रदान किया गया। कार्यक्रम में शासकीय कन्या हाई स्कूल नरियरा शाहिद रुद्र प्रताप सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सोनंसरी एवं मुलमुला के सभी स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।




