Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

राज्य निर्वाचन आयोग के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने नन्देलीभांठा स्थित मतगणना केन्द्र का किया औचक निरीक्षण…

राज्य निर्वाचन आयोग के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने नन्देलीभांठा स्थित मतगणना केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी और उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया निरीक्षण

मतगणना की सभी तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

सक्ती। राज्य निर्वाचन आयोग के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय अग्रवाल ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नूपुर राशि पन्ना की उपस्थिति में नन्देलीभांठा स्थित मतगणना केन्द्र का आज औचक निरीक्षण किया। उन्होनें मतगणना केन्द्र के लिए किये जा रहे तैयारियों के साथ ही स्ट्राग रूम सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री विनय अग्रवाल ने नन्देलीभांठा स्थित स्ट्रांग रूम और मतगणना केन्द्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बेहतर तैयारियां सुनिश्चित कराये जाने की बात कही।
उन्होंने मतगणना स्थल पर सीसीटीव्ही कैमरे तथा तैनात सुरक्षा बल, मतगणना तथा डाकमत पत्रों की गणना की तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, गणना के लिए मतगणना सामग्री, डाक मतपत्रों की गणना, ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना, वीवीपैट स्लीप गणना, मतगणना की समाप्ति के बाद ईव्हीएम और निर्वाचन सामग्री को मुहरबंद करने और परिणाम की घोषणा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी बालेश्वर राम, डिप्टी कलेक्टर रूपेन्द्र पटेल, एसडीओ राकेश द्विवेदी (पीडब्ल्यूडी), जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी ऋषी रॉय, निर्वाचन कार्यालय के श्रवण गबेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisment
See also  Jio offer news : Jio का सबसे सस्ता 90 दिनों वाला प्लान: डेटा, कॉलिंग और ढेरों बेनिफिट्स एक साथ

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!