Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कलेक्टर-एसपी ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा…

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जांजगीर स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। कलेक्टर-एसपी ने मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया एवं मतगणना स्थल पर सीसीटीव्ही कैमरे तथा तैनात सुरक्षा बल, मतगणना तथा डाक मतपत्रों की गणना की तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।
        कलेक्टर ने सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया सेंटर में आवश्यक सुविधाएं, गणना के लिए मतगणना सामग्री, डाक मतपत्रों की गणना, ईवीएम में दर्ज मतों की गणना, वीवीपैट स्लीप गणना, मतगणना की समाप्ति के बाद ईवीएम और निर्वाचन सामग्री को मुहरबंद करने और परिणाम की घोषणा के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर एसपी वैद्य, अपर कलेक्टर गुड्डूलाल जगत, उप जिला नोडल अधिकारी निशा नेताम मड़ावी, संयुक्त कलेक्टर डॉ आराध्या राहुल कुमार, अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, डिप्टी कलेक्टर संदीप ठाकुर एवं संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

See also  शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी  गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!