Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ अखण्ड राम नाम सप्ताह यज्ञ, मंत्रो उपचार एवं राम नाम के जयकारा के साथ की गयी झांकी की स्थापना…

जांजगीर-चाम्पा। भगत चौक पुरानी बस्ती जांजगीर में अखण्ड राम नाम सप्ताह का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से कीर्तन मण्डली के साथ सडक़ पारा, बरमंबावा मंदिर, कहरा पारा होते हुए भगवती देवी दाई मंदिर भीमा तालाब पहुंची। यज्ञ के लिए लगभग 250 से अधिक महिलाओं, युवती व छोटे-छोटे बालिकाओं ने अपने सिर में कलश ऊठा भजन, कीर्तन के साथ-साथ चल रही थी। कलश यात्रा के सामने में भगत चौक कीर्तन मण्डली द्वारा राम नाम की भजन गाया जा रहा था। वहीं पीछे-पीछे कलश यात्रा चल रही थी। कलश यात्रा भीमा तालाब के घाट पहुंचा जहां वरूण कलश का पूजा-अर्चना उपरांत कलश यात्रा संकीर्तन पुनः बरमबावा मंदिर, सड़क पारा होते यज्ञ स्थल पहुंची। सैकड़ो की संख्या में सिर पर कलश उठाये महिलाओं एवं छोटे-छोटे बालिकाओं के देखने के लिए बस्तीवासियों की भीड़ लग गयी थी, पूरा पुरानी बस्ती भक्तीमय हो गया था। गौरतलब है कि जिला मुख्यालय स्थित पुरानी बस्ती भगत चौक वार्ड क्र. 11 में अखण्ड राम नाम सप्ताह यज्ञ का आयोजन लगातार 61 वर्ष से किया जा रहा है। प्रतिवर्ष वर्ष की भांति इस वर्ष भी 100 साल से अधिक विशाल वट वृक्ष के नीचे चबूतरे में 62 वें वर्ष में राम नाम सप्ताह यज्ञ का शुभारंभ देव आवाह्नन, स्थापना पूजा एवं स्वास्ति वाचन के साथ देव मूर्तियों की झांकी स्थापना के साथ हुआ। वही भगत चौक के आचार्य पं. रामबिलास उपाध्याय एवं उपाध्याय परिवार द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना करा राम नाम की जयकारा लगवाते हुए अखण्ड नाम सप्ताह यज्ञ का शुभारंभ कराया गया। तत्पश्चात पूरे भगत चौक मोहल्लावासियों द्वारा राम नाम का जाप प्रारंभ हुआ। राम नाम का जाप पूरे सात दिन और सात रात लगातार किया जावेगा। साथ ही जिले व अन्य जिलों के सैकड़ो गांवो के कीर्तन मण्डली भी राम नाम सप्ताह यज्ञ में भाग लेने पहुंचेगें। कलश यात्रा को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के संस्थापकगण, संरक्षकगण, अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्षगण, कोषाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, प्रचार-प्रसार अध्यक्ष, व्यवस्थापक, मंच संचालन प्रभारी, पुजारीगण सहित भगत चौक के मोहल्लेवासी जुटे हुए है।

See also  सांसद बृजमोहन ने रेल मंत्री और DRM को लिखा पत्र, प्रयागराज महाकुंभ के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग…

*युवाओं में भारी उत्साह*

वर्षो से चली आ रही पम्परा को कायम रखने के लिए लगातार 61 वर्ष के भांति इस वर्ष भी 62 वें वर्ष में राम नाम सप्ताह यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष बुजूर्गो से ज्यादा युवा वर्गो में अखण्ड राम नाम सप्ताह यज्ञ को लेकर ज्यादा उत्साह देखा जा रहा है। युवा की टोली इस वर्ष आयोजन शुभारंभ के महिने भर पहले से ही तैयारी में जुटे हुए थे। वहीं कलश यात्रा के दौरान युवाओं पीले एवं भगवा कलर के कपड़े में नजर आये। जिससे यह देखा जा सकता है, कि राम के नाम रंगने के लिए युवा वर्ग कितने उत्साहित है।

See also  मेकाहारा में मुख्यमंत्री साय की मां ने रुटिन चेकअप कराई...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!