Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

फर्स्ट टाइम वोटर मानसी सोनी सहित जिले के कई युवाओं ने भी किया मतदान, जिले के युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं सहित सभी वर्गों में दिख रहा भारी उत्साह…

सक्ती। विधान सभा चुनाव 2023 में युवा मतदाताओं का मतदान के प्रति जागरूकता एवं उत्साह देखने को मिल रहा है। युवा उत्साह के साथ मतदान का उपयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी दे रहे है। जिले के फर्स्ट टाइम युवा मतदाताओं सहित बुजुर्ग, महिला सभी वर्ग के मतदाताओं में भारी उत्साह दिख रहा है।

सक्ती विधान सभा क्षेत्र क्रमांक -173 के आदर्श संगवारी मतदान केंद्र पोरथा में फर्स्ट टाइम युवा वोटर सुश्री मानसी सोनी ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि उन्हें पहली बार मतदान करने का अवसर प्राप्त हुआ है और वे इसको लेकर काफ़ी उत्साहित है। उन्होंने आदर्श संगवारी मतदान केंद्र (पिंक बूथ) में कार्यरत महिला कर्मचारियों के व्यवस्था की काफी सराहना की। मानसी सोनी के साथ ही युवा मतदाता मनीषा साहू, दिनेश्वरी पटेल, नम्रता साहू, हेमराज डहरे जैसे कई युवा मतदाता भी जागरूकता दिखाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

See also  जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!