Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कलेक्टर ने सेजेस सक्ती, डभरा एवं जैजैपुर में चल रहे विधानसभा निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण…

कलेक्टर ने सेजेस सक्ती, डभरा एवं जैजैपुर में चल रहे विधानसभा निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण

विधानसभावार सेजेस सक्ती, डभरा और जैजैपुर में प्रशिक्षण का कराया जा रहा आयोजन

सक्ती। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नूपुर राशि पन्ना ने आज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सक्ती, डभरा एवं जैजैपुर में पहुंचकर मतदान दल, सेक्टर ऑफिसर सहित अन्य निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों कर्मचारियों के लिए आयोजित किये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों द्वारा सेक्टर ऑफिसर, पीठासीन अधिकारी, मतदान दल अधिकारी क्रमांक 1, मतदान दल अधिकारी क्रमांक 2, मतदान दल अधिकारी क्रमांक 3 एवं अन्य संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कलेक्टर ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए सुगम मतदान कार्य के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

See also  ज्ञानोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने गणेश पंडाल में किए श्री गणेश जी के दर्शन, पूजा-अर्चना एवं आरती में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रशिक्षण में उपस्थित सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान पेटी वितरण केन्द्र से मत पेटी प्राप्त करने, मतदान केन्द्र तक सकुशल पहूंचने, व्यवस्थित मतदान कराने तथा मतदान पश्चात ईवीएम मशीन व सहकर्मियों के साथ सुरक्षित मत पेटी को संग्रहण केन्द्र में जमा करने सहित अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं के संबंध में विस्तार से आवश्यक निर्देश दिये। प्राप्त जानकारी अनुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सक्ती में 9 और 10 नवम्बर को, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डभरा में 9, 10 और 11 नवम्बर को और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जैजैपुर में 9 और 10 नवम्बर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन कराया जा रहा है। आयोजित किये गये प्रशिक्षण अन्तर्गत सेजेस सक्ती में रिटर्निंग अधिकारी सक्ती पंकज डाहिरे, सहायक रिटर्निंग अधिकारी मनमोहन सिंह, सेजेस चन्द्रपुर में रिटर्निंग अधिकारी चन्द्रपुर दिव्या अग्रवाल, सेजेस जैजैपुर में रिटर्निंग अधिकारी अरूण कुमार सोम सहित संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी व प्रशिक्षण से संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!