Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत नवविवाहिता वधु का सम्मान एवं श्लोगन लेखन कार्यक्रम आयोजित, मतदाता एप्प के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी…

आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत नवविवाहिता वधु का सम्मान एवं श्लोगन लेखन कार्यक्रम आयोजित
 
मतदाता एप्प के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी
 
      जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिले के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम अंतर्गत नवविवाहिता वधु का सम्मान एवं श्लोगन लेखन कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम में नवविवाहिता वधुओं को श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मान किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य उनको मतदान के प्रति जागरूक करना एवं मतदान के लिये प्रेरित करना है, प्रत्येक नवविवाहित का एपिक कार्ड बनाना है। परियोजना अधिकारियों एवं सेक्टर पर्यवेक्षकों द्वारा नवविवाहिता को मतदाता एप्प के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, यह भी बताया गया की विशेषकर महिलाओं को अपने मताधिकार का आवश्यक रूप में उपयोग करना चाहिए।
       जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में मतदान के प्रति जागरूक करते हुए मतदाता के अधिकार एवं महत्व को बताया गया की मतदान हमारा अधिकार ही नही बल्कि कर्त्तव्य भी है जिसका उपयोग हमें समाज हित में करना चाहिए। सही व्यक्ति का चुनाव कर हम देश व समाज का भविष्य तय कर सकते है एक-एक मत बहुमूल्य है इसलिए मतदान का उपयोग किसी के बहकावे या लालच में आये बिना सही व्यक्ति के चुनाव में करना चाहिए। जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 16 हजार 349 प्रतिभागियों ने भाग लिया एवं 3 हजार 922 नवविवाहिता वधु सम्मानित हुई। इस दौरान मतदाता जागरूकता हेतु हाथों में मेंहदी, रंगोली बनाया गया तथा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई एवं श्लोगन लेखन किया गया। जिसमें प्रत्येक नवविवाहिता वधु ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। नवविवाहिता वधुओं को सम्मानित कर शत प्रतिशत मतदान हेतु शपथ दिलाया गया।

See also  लिवर मजबूत करने के लिए सुबह सबसे पहले क्या खाएं

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!