Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. चरणदास महंत ने महिला समूह के साथ की बैठक,महिलाओं ने कर्ज माफी के लिए दिया धन्यवाद…

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. चरणदास महंत ने महिला समूह के साथ की बैठक,महिलाओं ने कर्ज माफी के लिए दिया धन्यवाद

सक्ती। नगर महिला जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस जिला कार्यालय में आयोजित महिला समूह सम्मेलन का आयोजन किया गया,जिसमें सक्ती विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर चरणदास महंत ने पहुंचकर सभी महिलाओं से मतदान करने की अपील की। महिला समूह द्वारा उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा गया कि कांग्रेस सरकार ने हम सभी महिला समूह का 3 लाख तक का कर्ज माफी दिया है, इसके लिए हम सभी नगर के महिला समूह कांग्रेस पार्टी एवं आपको धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। सभी महिलाओं द्वारा चरणदास महंत का पुष्प गुच्छ, गुलाब फुल भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया। सभी ने खुशी जाहिर कर उन्हें कहा कि आपने हम समूह महिलाओं का ध्यान रखा है और अब हम आपके पार्टी कांग्रेस तथा आपको भारी बहुमत से सक्ति से विजय बनाएंगे तभी आपके द्वारा जो हमें कर्ज माफी कराई गई है, उसका ऋण चुका पाएंगे।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर चरणदास महंत ने सभी महिलाओं को संबोधन करते हुए कहा कांग्रेस सरकार महिलाओं के लिए नित नहीं योजनाएं ला रही है और आप सभी महिला समूह का 3 लाख तक का जो भी कर्जा है, वह माफ हो जाएगा व 500 रुपए गैस सिलेंडर में सब्सिडी मिलेगा तथा आप सभी के बच्चों को सरकारी स्कूलों कॉलेजों में क से लेकर ग तक मुफ्त शिक्षा सरकार देगी, जिससे आपके बच्चे शिक्षित होंगे और आने वाले देश के भविष्य बनेंगे। जिस पर एक स्वर से लगभग 1000 महिलाओं ने चरणदास महंत का अभिवादन किया।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष सुषमा जायसवाल गीता देवांगन रीना गेवाडीन सहित नगर के सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

See also  " पीएम सूर्यघर योजना में छत्तीसगढ़ को देश का अग्रणी राज्य बनाएं " - आरईसी के सीएमडी विवेक देवांगन ने ली समीक्षा बैठक...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!