Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

प्रदेश में 5 वर्ष के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने जो वादा किया निभाया : शेषराज हरबंश, कांग्रेस प्रत्याशी शेषराज हरबंश को जीताने मिल रहा जनता का आशीर्वाद…

प्रदेश में 5 वर्ष के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने जो वादा किया निभाया : शेषराज हरबंश
 
कांग्रेस प्रत्याशी शेषराज हरबंश को जीताने मिल रहा जनता का आशीर्वाद
 
जांजगीर-चांपा। पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी शेषराज हरबंश को प्रचार प्रसार के दौरान अपार जनसमर्थन मिल रहा है।इस बार जनता ने क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की मन में ठान ली है।
कांग्रेस प्रत्याशी शेषराज हरबंश ने आज अपने जन आशीर्वाद के तहत ग्राम हिर्री से प्रारंभ होकर सिर्री, शुक्लाभाठा, खैराडीह, खरखोद में मतदाताओं
 एवं स्थानीय कार्यकर्ताओ से भेंटकर जनसंपर्क किया। श्रीमती हरबंश को गांव के लोगों का अपार जनाधार मिल रहा है। शेषराज दीदी के विधायक बनने से क्षेत्र का विकास होगा। बालिकाओं के लिए कन्या महाविद्यालय खोला जाएगा,खेल को आगे बढ़ाने के लिए स्टेडियम का निर्माण होगा, इसके साथ ही लोगों को कई तरह की जन कल्याणकारी सुविधा मिलेगी। पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र को विकास के नए स्वरूप देने के लिए समस्त मतदाताओं से सहयोग मांगा जा रहा है। अपने जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में 15 साल तक बीजेपी की सरकार रही और छत्तीसगढ़ की जनता को ठगा और फिर दोबारा भाजपा द्वारा झूठा संकल्प पत्र लोगों को ठगने के लिए निकाला है। छत्तीसगढ़ की जनता उसके बहकावे में नहीं आएगी। प्रदेश में 5 वर्ष के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने जो वादा किया निभाया। दोबारा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए और पामगढ़ क्षेत्र से शेषराज हरबंश को जीताने के लिए मतदाताओं का सहयोग एवं साथ मिल रहा है।

See also  विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव का हुआ आयोजन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!