Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सरपंच-सचिव ने किया 60 लाख का घोटाला, ग्रामीणों ने कहा, जांच नहीं तो वोट भी नहीं…

सरपंच-सचिव ने किया 60 लाख का घोटाला, ग्रामीणों ने कहा, जांच नहीं तो वोट भी नहीं
 
जांजगीर चांपा। अकलतरा विकासखंड के दल्हा पोड़ी गांव के लोगों ने चुनाव बहिष्कार की धमकी दी है। ग्रामीणों ने अपने गांव में जुलूस निकालकर मतदान नहीं करने की मुनादी भी करा दी है। ग्रामीण अपने गांव के सरपंच और सचिव से परेशान है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच और सचिव ने मिलकर लाखों रुपए का घोटाला किया है। जिसकी जांच नहीं की जा रही है। घोटाले की जांच के लिए दो साल पहले शिकायत भी की गई थी, लेकिन जिला प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।
ग्रामीणों के चुनाव बहिष्कार करने की घोषणा के बाद जनपद सीईओ ने आधी अधूरी जांच कर मामले को रफा दफा करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन ग्रामीणों ने पारदर्शिता के साथ जांच नहीं होने पर गांव में प्रचार के लिए प्रत्याशियों को भी प्रवेश नहीं करने की हिदायत दी है।
आपको बता दें कि दल्हा पोड़ी शंकर गांव में 20 वार्ड है, 5 हजार के करीब मतदाता हैं। ग्रामीणों के मुताबिक चुनाव बहिष्कार की घोषणा के बाद जनपद पंचायत ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। जांच भी शुरू कराई लेकिन अब तक जांच पूरी नहीं हुई।जनपद पंचायत के सीईओ ने अब मामले में टाल मटोल कर रहे हैं।

See also  रायगढ़ जिले में 100 से अधिक हाथियों का दल कर रहा विचरण, नई टेक्नोलॉजी के साथ सही दिशा का चलेगा पता...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!