Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
Uncategorized

स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत शासकीय कन्या हाई स्कूल नरियरा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…

स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत शासकीय कन्या हाई स्कूल नरियरा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
 

जांजगीर-चांपा। स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत शासकीय कन्या हाई स्कूल नरियरा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मतदाताओं को जागरूक करने के लिए  छत्तीसगढ़ी मतदाता जागरूकता नृत्य गरबा नृत्य गीत कविता लघु नाटिका चित्रकला रंगोली का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। लघु नाटिका के द्वारा बताया गया कि किसी भी लालच में आकर व्यक्तिगत स्वार्थ में पड़कर वोट न दे और सही व्यक्ति का चुनाव करने जो अपने क्षेत्र का विकास करें साथ ही विद्यालय में पढ़ने वाली सभी छात्राओं द्वारा अपने माता-पिता और बड़े भाई बहनों को पोस्टकार्ड और पत्र लिखकर अपना  मतदान विधानसभा चुनाव 2023 में अवश्य देने का आग्रह किया गया। विद्यालय की छात्राओं और समस्त स्टाफ ने अंतिम में मिलकर एक अभिनय गीत प्रस्तुत किया जिसमें भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था में आम जनता के महत्व को समझाया गया और उनके एक-एक मत को मिलाकर ही देश का निर्माण होगा यह बताया गया। संकुल प्रभारी हर्ष कुमारी टोप्पो ने बच्चों को देश के सबसे बड़े महापर्व  मतदान पर्व के बारे में जानकारी दी और 18 प्लस के सभी छात्र-छात्राओं को अवश्य वोट देने के लिए कहा। प्राचार्य पंचराम पटेल द्वारा गांव के सभी नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद देते हुए देश को आगे बढ़ाने के लिए अपना मत देने का आग्रह किया। व्याख्याता दिनेंद्र कुमार मानसर द्वारा बीच-बीच में बच्चों को देश में होने वाली उन चावन के बारे में जानकारी दी जींसमें एक वोट का महत्व बात कर चुनाव हारने और जीतने  का प्रसंग बताया गया। व्याख्याता एवं कार्यक्रम प्रभारी प्रतीक्षा सिंह द्वारा स्थानीय ग्रामीण को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ी में एक स्वरचित कविता सुनाकर कर सभी लोगो17 नवंबर  को बाकी सभी काम छोड़कर सबसे पहले  मतदान करने  की अपील की। इस कार्यक्रम में संकुल प्रभारी हर्ष कुमारी टोप्पो प्राचार्य शासकीय कन्या हाई स्कूल पंचराम पटेल, व्याख्याता प्रतीक्षा सिंह, दिनेंद्र कुमार मानसर, किरण गुलेरी, प्रशांत कुमार पटेल, सी पी कौशिक, विजयलक्ष्मी पांडेय, राम कुमार निर्मलकर, चंद्रशेखर साहू समस्त स्टाफ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरियारा एवं शासकीय कन्या हाई स्कूल नरियरा ग्रामीण जन  एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

See also  निकाय चुनाव तक बदल जाएगी भाजपा की पूरी टीम

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!