Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

आपसी विवाद में सगे बड़े भाई का किया था मर्डर, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा…

 आपसी विवाद में सगे बड़े भाई का किया था मर्डर, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
 
जांजगीर-चांपा। जिला एवं सत्र न्यायालय ने हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। बता दें कि गली में पानी निकासी को लेकर दो भाइयों में आपसी विवाद हुआ था। इस दौरान सगे बड़े भाई को भाई ने ही मौत के घाट उतारा था। यह घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिसौद की है। इस मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेश कुमार सोनी ने हत्यारे भाई को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
जानकारी के मुताबिक, 2022 में बड़े भाई दिलेराम साहू करहुवा (रपली) के सिर में छोटे भाई दिलहरण ने ताबड़तोड़ वार किया था। हत्या कर घटना की सूचना फोन से सरपंच पति को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में 01 नवम्बर को कोर्ट ने आरोपी दिलहरण साहू को आजीवन कारावास सहित 25 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है।

See also  CG Politics : नक्सलवाद पर सियासी टकराव: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आरोप– कांग्रेस ने नक्सलियों को बचाया, बघेल का पलटवार– सबूत है तो सार्वजनिक करें

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!