छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
36 पाव देशी प्लेन शराब एवं 07 पाव अंग्रेजी अवैध शराब के साथ बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही…

36 पाव देशी प्लेन शराब एवं 07 पाव अंग्रेजी अवैध शराब के साथ बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही
जांजगीर-चांपा। जांजगीर पुलिस ने 36 पाव देशी प्लेन शराब एवं 07 पाव अंग्रेजी अवैध शराब के साथ बिक्री करने वाला आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना जांजगीर को 31 अक्टूबर 23 को जरिए मुखबिर से सूचना मिला की बस स्टैण्ड जांजगीर के पास आम रोड के किनारे में एक व्यक्ति काफी मात्रा में शराब बिक्री हेतु अपने कब्जे में रखा हुआ है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर पाया गया की आरोपी रूपचंद राठौर उम्र 55 वर्ष निवासी धुरकोट के कब्जे से एक झोला के अंदर 36 पाव देशी प्लेन शराब एवं 07 पाव अंग्रेजी शराब कुल 07.380 लीटर शराब कुल कीमती 3480 रुपए को बरामद कर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 750/23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
आरोपी रूपचंद राठौर उम्र 55 वर्ष निवासी धुरकोट के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध घटित करना पाए जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर, प्रधान आर. आलोक शर्मा एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।



