Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

माताएं अपनी संतान को आशीर्वाद दिलाने के लिए निकल पड़ती हैं, रितेश ने कहा चांगोरा भाटा वीरान- सुनसान स्थान था इसे राजेश्री महन्त ने बसाया है…

माताएं अपनी संतान को आशीर्वाद दिलाने के लिए निकल पड़ती हैं
 
रितेश ने कहा चांगोरा भाटा वीरान- सुनसान स्थान था इसे राजेश्री महन्त ने बसाया है
 
जांजगीर-चांपा। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का चुनाव लोगों में चर्चा का विषय बन कर रह गया है, यहां से दूधाधारी मठ पीठाधीश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रत्याशी के रूप में है मैदान में हैं, वे चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ गली-गली घूम कर लोगों को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। इस बीच वे जिस भी गली से गुजरते हैं वहां लोग उनसे आशीर्वाद लेने के लिए उनके समक्ष उपस्थित हो जाते हैं, 28 अक्टूबर को चांगोराभाठा के विभिन्न गलियों में वे घूमते हुए जनसंपर्क कर रहे थे तभी एक माता अपने घर से निकली और उन्होंने अपने बच्चों को उनको समर्पित कर दिया और कहा कि महाराज मेरे बच्चे को आशीर्वाद प्रदान कीजिए, महाराज ने बड़े प्रेम से उसे गोद में उठा लिया और आशीर्वाद प्रदान किया, तरह -तरह की बातें जनसंपर्क यात्रा में लोगों के मुख से सुनाई दे रही है। नारा लगाते हुए लोगों की भीड़ में साथ चल रहे नितेश ठाकुर ने कहा कि चांगोराभाठा एकदम वीरान क्षेत्र था यहां कोई भी आने से कतराते थे, इसे दूधाधारी मठ के इसी महाराज ने व्यवस्थित कराया है, जिससे इतना सुंदर बस्ती का निर्माण हुआ है, एक व्यक्ति ने कहा अरे भैया ये हमारे अन्नदाता है इनको वोट देने का सौभाग्य हम सबको मिलेगा। इनको जो वोट हम लोग देंगे वह वोट नारियल के समान है, भगवान बालाजी के चरणों में समर्पित होगा। इन्हें वोट देने से हमें पुण्य मिलेगा जनसंपर्क यात्रा में हर दिन की तरह नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे, योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रशांत ठेंगड़ी, पार्षद सतनाम सिंह पनाग, पार्षद उत्तम साहू, वार्ड अध्यक्ष मोहन साहू, सुमीत दास,दीपानवीन चन्द्राकर, अधिवक्ता मनोज बघेल सहित कांग्रेस के अनेक गणमान्य कार्यकर्ता साथ चल रहे थे।

See also  बोरे बासी तिहार... विभिन्न जनप्रतिनिधि, कलेक्टर और एसपी ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर कासे की बटकी में लिया बोरे बासी का स्वाद...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!