Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

ई.व्ही.एम एवं वीवीपैट मशीनों की कमीशनिंग कार्य का दिया गया प्रशिक्षण…

ई.व्ही.एम एवं वीवीपैट मशीनों की कमीशनिंग कार्य का दिया गया प्रशिक्षण
 
      जांजगीर-चांपा। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में समयबद्धता, पारदर्शिता एवं त्रुटिरहित निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु ई.व्ही.एम एवं वीवीपैट मशीनों की कमीशनिंग के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिला मास्टर ट्रेनर डॉ सी.एस.राठौर द्वारा ट्रेनिंग में मतदान प्रक्रिया के लिए कमीशनिंग की आवश्यकता के साथ ही ईवीएम और वीवीपैट मशीन को तैयार करने की विस्तृत जानकारी दी साथ ही उन्होंने सेक्टर अधिकारियों को उनके दायित्व और जिम्मेदारियों के बारे में भी बताया। उन्होंने बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, व्हीव्हीपैट के संचालन करने के साथ ही प्रत्येक मशीनों को एक दूसरे से केबल कनेक्शनों से कनेक्ट करना, एड्रेस टैग लगाना, पिंक पेपर सील करना, पेपर रोल, मतदान पत्र लगाना, लॉक करना, सील करना, मॉक पोल, विभिन्न प्रपत्रों सहित अन्य गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एसपी वैद्य, अपर कलेक्टर गुड्डू लाल जगत, जिला पंचायत सीईओ आरके खुटे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी, जिला स्वीप के नोडल अधिकारी डॉ आराध्या राहुल कुमार, डिप्टी कलेक्टर संदीप ठाकुर सहित सर्व रिटर्निंग ऑफिसर, सेक्टर अधिकारी उपस्थित थे।

See also  जनभागीदारी से जल संचयन कर सुरक्षित होगा हमारा भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!