Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

ग्राम करही में भव्य गढ़ दशहरा महोत्सव कल…

ग्राम करही में भव्य गढ़ दशहरा महोत्सव कल
 
जांजगीर-बिर्रा। जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत महानदी के किनारे में स्थित ग्राम करही में 29 अक्टूबर दिन रविवार को शाम 5:00 बजे भव्य गढ़ दशहरा महोत्सव का आयोजन रखा गया है।
इस भव्य गढ़ दशहरा महोत्सव कार्यक्रम के कार्यकर्ता टिकेश्वर साहू एवं ग्राम पंचायत करही के सरपंच प्रेमा नारायण वीरेंद्र चौहान ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी हमारे ग्राम करही में भव्य गढ़ दशहरा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 29 अक्टूबर दिन रविवार को शाम  5:00 बजे रखा गया है। भव्य गढ़ दशहरा महोत्सव में विजेता प्रतिभागी को 2551 रुपए नगद राशि एवं शील्ड के साथ अंग वस्त्र पुरस्कार के रूप में प्रदान किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में केवल यादव बंधु ही भाग ले सकते हैं। एक टोली में तीन से अधिक सदस्य नहीं होंगे। प्रतियोगिता में यादव बंधु कोई भी प्रकार के औजार का उपयोग नहीं कर सकते हैं। सभी प्रतिभागियों को गढ़ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सरपंच के घर से साथ में प्रतियोगिता स्थल दशहरा मैदान तक एक साथ जाना होगा। भव्य गढ़ दशहरा महोत्सव ग्राम करही में भाग लेने के लिए यादव बंधु मोबाइल नंबर 📲 6265 29 1650  या  7987 6193 72  अथवा  81 0371 4791  पर संपर्क करके दोपहर  2:00 बजे तक अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। भव्य गढ़ दशहरा महोत्सव समिति ग्राम करही के सदस्य राजकुमार साहू एवं समस्त ग्रामवासियों के द्वारा आसपास के गांवों के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का अपील किया गया है।

See also  कलेक्टर ने जनदर्शन में आमजनों की सुनी समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!