Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

एक दिवस में 15 फरार वारंटीयों को धरपकड़ में पुलिस टीम को मिली सफलता…

एक दिवस में 15 फरार वारंटीयों को धरपकड़ में पुलिस टीम को मिली सफलता
 
जांजगीर-चांपा। एक दिवस में 15 फरार वारंटीयों को पकड़ कर  न्यायालयों में पेश किया गया।
लंबे समय से फरार स्थायी/गिरफ्तारी वारंट की तामीली हेतु जिला पुलिस द्वारा टीम गठित कर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
नियत पेशी दिनांक पर उपस्थित नही होने से माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।
सभी वारंटीयों को गिरफ्तार कर संबधित न्यायालयों में पेश किया गया।
जिला पुलिस द्वारा फरार स्थायी/गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान 26 अक्टूबर 23 से 01 नवम्बर 23 तक चलाया जावेगा। जिसमें थाना चाम्पा, सारागांव, बम्हनीडीह, बिर्रा हेतु एक टीम एवं थाना जांजगीर चौकी नैला, अकलतरा, पामगढ़ हेतु एक टीम का गठन किया गया है। गठित टीमों के द्वारा 26 अक्टूबर 2023 को लंबे समय से फरार 01 स्थायी वारंट एवं 14 गिरफ्तारी वारंट की तामीली कर वारंटियों मकरानंद पटवर्धन निवासी सिवनी थाना चाम्पा, मनोज शर्मा निवासी जांजगीर, आशिष कुमार खाण्डेकर निवासी कुरदा थाना चाम्पा, शांती बाई साण्डेय निवासी कुरदा थाना चाम्पा, अनुज राम साण्डेय निवासी कुरदा थाना चाम्पा, बलदेव निवासी हथेवरा थाना चाम्पा, राजकुमार पटेल निवासी बिर्रा, भोला राम बंजारे निवासी बिर्रा, मीणा बघेल निवासी बाना अकलतरा, अमित प्रसाद बघेल निवासी बाना अकलतरा, संजय सूर्यवंशी निवासी खोखरा जांजगीर, शिवेन्द्र सिंह बहोरे निवासी कापन चौकी नैला एवं दो साक्षी गिरफ्तारी वारंटी तथा स्थायी वारंटी किशन दास महंत निवासी बम्हनीडीह को माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।
जिसमें जिले के थाना चाम्पा क्षेत्र के 05, थाना जांजगीर के 02, थाना बिर्रा के 02, थाना अकलतरा के 04 थाना बम्हनीडीह के 01 एवं चौकी नैला का 01 इस *प्रकार जिले के कुल 15 वारंटियों को तामील कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में टीम के सदस्य उपनिरी. के. पी. सिंह, सउनि रामखिलावन साहू, आर. राजु लाठेवाल, राघवेन्द्र सिंह, मुकेश कमलेश, पदुम लाल, सचेन्द्र साहू, वैभव केशरवानी का सराहनीय योगदान रहा।

See also  Raigarh news: RPF जवान ने हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर की हत्या, एक के बाद सिर पर की 4 राउंड फायरिंग, मचा हड़कंप

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!