Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अवैध खनन व परिवहन के मामले में प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही, अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर 11 वाहन जप्त…

अवैध खनन व परिवहन के मामले में प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही

अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर 11 वाहन जप्त

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में खनिज उड़नदस्ता टीम द्वारा जिला जांजगीर चांपा के क्षेत्र में खनिजो के अवैध परिवहन वाहनो व अवैध भण्डारण करने वाले स्थलो का औचक जाँच किया गया।
खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि निरीक्षण जिले में अवैध परिवहन करने वाले खनिज रेत के 08 प्रकरण (7 ट्रैक्टर, 01 हाईवा), खनिज पत्थर के 02 प्रकरण (02 ट्रेलर), खनिज कोयला के 01 प्रकरण (01 ट्रेलर) दर्ज किया गया। इस प्रकार जिले में खनिजो के अवैध परिवहन करने वाले 11 वाहनो को जप्त कर अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया जाकर खनिज नियमो के तहत कार्यवाही की जावेगी समस्त वाहनो को पुलिस अभिरक्षा मे रखा गया है। इसके अतिरिक्त ग्राम केवा (नवापारा) तहसील जॉजगीर के 01 स्थान पर खनिज रेत के अवैध भण्डारण किये जाने के फलस्वरूप प्रकरण दर्ज किया गया है।
जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरन्तर जॉच किया जा रहा है। अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं, भण्डारणकर्ताओ के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।

See also  ब्रेकिंग: अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, तीन खनन माफियाओं पर FIR दर्ज

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!