छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
15 लाख 82 हजार 617 रूपए का अवैध रूप से फटाखे जप्त, फ्लाइंग स्कॉट, सायबर सेल टीम की कार्यवाही…

15 लाख 82 हजार 617 रूपए का अवैध रूप से फटाखे जप्त, फ्लाइंग स्कॉट, सायबर सेल टीम की कार्यवाही
जांजगीर-चांपा। फ्लाइंग स्कॉट, सायबर सेल की टीम ने 15 लाख 82 हजार 617 रूपए का अवैध रूप से फटाखे जप्त किया गया है।
विधान सभा चुनाव व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुऐ FST एव SST टीम गठित किया गया है, जिसके द्वारा जिले में संदिग्ध वाहनों एवं अवैध समानों की चेकिंग की जा रही है।
इसी क्रम में 23 अक्टूबर 2023 को सायबर टीम को मुखबीर सूचना मिला की भरत लाल गुप्ता निवासी बलौदा द्वारा अपने दुकान में अवैध रूप से भारी मात्रा में फटाखें भंडारण कर रखा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। जिसके कब्जे से 42 कार्टून विभिन्न प्रकार के फटाखा किमती 6,50,000 रुपए को मुताबिक गवाहों के समक्ष जप्त किया जाकर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 368/2023 धारा 9 ख विस्फोटक अधिनियम के तहत विधिवत् कार्यवाही किया गया।
इसी प्रकार SST टीम द्वारा नेशनल हाईवे रोड सारागांव में संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी चेकिंग दौरान माजदा वाहन क्रमांक CG-10 -AV-4831 को रोकवाकर चेक किया गया। पाया गया कि 294 कार्टुन जिसमें विभिन्न प्रकार के फटाखा किमती 9,32,617 रुपए रखा मिलने से मय वाहन को बरामद किया जाकर आरोपी साहिल खान उम्र 23 साल निवासी धमनी थाना सरगांव जिला मुंगेली के विरूद्ध थाना सारागांव में अपराध क्रमांक 135/2023 धारा 9 ख विस्फोटक अधिनियम के तहत विधिवत् कार्यवाही किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी, फ्लाइंग स्क्वायड टीम प्रभारी लोचन साहू उप अभियंता जल संसाधन बिर्रा, निरी. संजीव बैरागी थाना प्रभारी सारागांव, उपनिरी मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, उपनिरी पारस पटेल सायबर सेल, सउनि प्रतिभा राठौर थाना बलौदा का सराहनीय योगदान रहा।



