Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अवैध खनन व परिवहन के मामले में प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही, अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर 11 वाहन जप्त…

अवैध खनन व परिवहन के मामले में प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही
 
अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर 11 वाहन जप्त
 
      जांजगीर-चांपा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में खनिज उड़नदस्ता टीम द्वारा जॉजगीर, बलौदा, पामगढ, अकलतरा, शिवरीनारायण क्षेत्र में खनिजो के अवैध परिवहन करने वाले वाहनो का औचक जाँच किया गया। खनिज अधिकारी श्री हेमंत चेरपा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जिले में अवैध परिवहन करने वाले खनिज रेत के 9 प्रकरण (7 ट्रैक्टर, 02 हाईवा), चूना पत्थर के 02 प्रकरण (02 हाईवा) के प्रकरण दर्ज किया गया। इस प्रकार जिले में खनिजों के अवैध परिवहन करने वाले 11 वाहनों को जप्त कर अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया जाकर खनिज नियमो के तहत कार्यवाही की जावेगी समस्त वाहनो को पुलिस अभिरक्षा मे रखा गया है। इसके अतिरिक्त ग्राम भोगहापारा तहसील शिवरीनाराण के 02 स्थानो पर खनिज रेत के अवैध भण्डारण किये जाने के फलस्वरूप प्रकरण दर्ज किया गया है।
     जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरन्तर जॉच किया जा रहा है। अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं, भण्डारणकर्ताओ के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।

See also  ब्रिटेन में बने कानून की बजाए भारत अब अपने कानून से संचालित होगा: उपमुख्यमंत्री शर्मा, नए कानून में अपराधी को दण्ड देने के साथ-साथ पीड़ित को न्याय देने की भावना, ‘‘नवीन कानून: दंड संहिता से न्याय संहिता की ओर’’ कार्यशाला में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री, कार्यशाला में समाज के विभिन्न अंग अधिवक्ता, समाजसेवी संगठन, व्यापारिक संगठन, संपादक, पत्रकार, पुलिस व प्रशासनिक विभाग शामिल...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!