छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
कृष्णा विहार कालोनी में घट स्थापना के साथ विराजी माँ दुर्गा, बच्चों के लिए आध्यात्मिक प्रश्नोत्तरी के साथ नवदुर्गा समिति ने किया वरिष्ठजनो का सम्मान…

कृष्णा विहार कालोनी में घट स्थापना के साथ विराजी माँ दुर्गा
बच्चों के लिए आध्यात्मिक प्रश्नोत्तरी के साथ नवदुर्गा समिति ने किया वरिष्ठजनो का सम्मान
जांजगीर-चांपा। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर कृष्णा विहार कॉलोनी घुटिया (कुदरी) चांपा में घट स्थापना के साथ ही शेर पर सवार माता को विराजमान किया गया, इसके उपरांत माता रानी की विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रतिमा की स्थापना की गई है। माता रानी के दरबार में भक्तजनों ने गोबर से लीपकर मनमोहक रंगोली और दरबार को रंगीन रोशनी से सजाया गया।
नवदुर्गा उत्सव समिति कृष्णा विहार कालोनी में तीसरे वर्ष माता को विराजमान किया गया। नवरात्रि के अवसर पर रविवार को पुजारी पंडित साकेत महाराज के द्वारा सुबह माता की पूजा अर्चना कराई गई। पहले दिन माँ शैलपुत्री की पूजा अर्चना, आरती के साथ मां दुर्गा के जयकारे लगाए गए। नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा अलग अलग दिन पर आयोजन किए जा रहे है। इसमें आध्यात्मिक प्रतियोगिता, वरिष्ठजन सम्मान, जसगीत, भजन किर्तन, डांडिया, प्रश्न-उत्तरीय, रंगोली, मेंहदी, थाली सजाओ, भक्ति सांग्स, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता इसके साथ ही दशहरा के दिन दुर्गा विसर्जन, रामदरबार, रावण दहन किया जाएगा।
आध्यात्मिक प्रश्नोत्तरी और बुजुर्गो का किया सम्मान
रविवार को दुर्गा पंडाल में माता रानी के समक्ष आध्यात्मिक प्रश्नोत्तरी और बुजुर्गो (वरिष्ठजन) का किया सम्मान किया गया। जिसमें आध्यात्मिक प्रश्नोत्तरी में 15 साल तक के बच्चों से अलग अलग आध्यात्मिक से जुड़े प्रश्न पूछे गए। बच्चों ने अपने ही अंदाज में उत्तर दिए। इसके बाद बुजुर्गो कृष्णा विहार समिति परिवार की ओर से सम्मान किया गया।



