Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग की सदस्य ज्योति कश्यप एवं उनके पति किशन लाल पर लाखों रूपए की धोखाधड़ी का आरोप…

छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग की सदस्य ज्योति कश्यप एवं उनके पति किशन लाल पर लाखों रूपए की धोखाधड़ी का आरोप

पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर व अजाक थाना में खैरताल गांव के दो भाईयों ने लिखित में प्रस्तुत की शिकायत

कांग्रेस नेत्री व उनके पति पर अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम एवं जालसाजी का मामला दर्ज करने की मांग

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग की सदस्य, जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की पूर्व सदस्य एवं कांग्रेस नेत्री ज्योति किशन कश्यप पर ग्राम खैरताल निवासी दो भाईयों ने फर्जी चेक देकर लाखों रूपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। दोनों भाईयों का आरोप है कि कांग्रेस नेत्री कश्यप ने फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर तथा फर्जी हस्ताक्षर वाले फर्जी चेक देकर उनकी लाखों रूपए कीमती भूमि को छल-कपट पूर्वक हड़पने की नियत से नवागढ़ स्थित रजिस्ट्री कार्यालय के जरिए अपने नाम पर रजिस्ट्री करवा ली है। दोनों भाईयों ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर एवं अजाक थाना जांजगीर में लिखित में करते हुए कांग्रेस नेत्री कश्यप के विरूद्ध अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम एवं जालसाजी के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।

See also  RAIPUR : खारुन नदी किनारे शराब विवाद में हत्या, जीजा ने साले की गला घोंटकर की हत्या…

जिले के नवागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम खैरताल निवासी धनाराम ओग्रे (50) पिता स्व. पंचराम ओग्रे एवं जितेन्द्र कुमार ओग्रे (35) पिता स्व. पंचराम ओग्रे आपस में सगे भाई हैं। इन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके स्वामी हक की भूमि खसरा नंबर 200/6 रकबा 0.097 हेक्टेयर (0.24 एकड़) एवं खसरा नंबर 200/7 रकबा 0.097 हेक्टेयर (0.24 एकड़) ग्राम खैरताल तहसील नवागढ़ में स्थित है। उक्त भूमि को ज्योति कश्यप एवं उसके पति किशन कश्यप द्वारा साजिश पूर्ण तरीके से हड़पने के लिए षड़यंत्र रचा गया और यह जानते हुए कि हम दोनों सतनामी समाज के व्यक्ति हैं और गरीब है, इसके बावजूद फर्जी तरीके से हमारे स्वामित्व की बीस लाख रूपए कीमती जमीन को फर्जी दस्तावेज तैयार कर चेक में फर्जी हस्ताक्षर कर जारी कर अपने नाम पर सात अगस्त 2023 को नवागढ़ स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में पंजीयन करा लिया। हम दोनों के द्वारा जब उनसे कहा गया कि आपके द्वारा हमारी जमीन को फर्जी दस्तावेज के आधार पर कूटचरना कर चेक में फर्जी हस्ताक्षर कर अपने नाम पर गलत तरीके से रजिस्ट्री कराया गया है अब हमारी जमीन वापस कर दो या पूरा पैसा असल चेक के माध्यम से दो, तब ज्योति कश्यप के पति किशन कश्यप ने एक लाख रूपए का चेक जितेन्द्र ओग्रे के नाम पर दिया, उसके बाद शेष रकम को यह कहते हुए देने से मना कर दिया गया कि तुम्हारा पैसा नहीं देंगे, अब तो जमीन की रजिस्ट्री हो चुकी है, अब हमारा कोई कुछ नहीं उखाड़ सकता।

Advertisment

फर्जी हस्ताक्षर बता बैंक ने लौटाया चेक

See also  राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा अवैध खनन, परिवहन पर की गई कार्रवाई...

अपनी शिकायत में धनाराम और जितेन्द्र ने कहा है कि ग्राम खैरताल स्थित उनके हक की जमीन को ग्राम खैरताल निवासी ज्योति कश्यप पति किशन लाल कश्यप ने सात अगस्त 2023 को धोखाधड़ी कर गलत चेक जारी कर भारतीय स्टेट बैंक शाखा कटौद के चेक क्रमांक 763037 में राशि एक लाख रूपए भरकर धनाराम को दिया था एवं जितेन्द्र को भारतीय स्टेट बैंक शाखा कटौद का चेक क्रमांक 763039 में राशि एक लाख रूपए धनाराम को दिया था, जब दोनों भाइयों ने आठ अगस्त 2023 को भारतीय स्टेट बैंक शाखा कटौद में उक्त चेक को जमा किया तो बैंक प्रबंधक द्वारा उक्त चेक में गलत हस्ताक्षर होने की बात कहते हुए चेक को वापस कर दिया गया।

See also  नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! सड़क हादसों में कैशलेस इलाज, हिट एंड रन में मृतकों को ₹2 लाख मुआवजा…

झूठे मामले में फंसा देने की दी धमकी

शिकायतकर्ता धनाराम और जितेन्द्र का आरोप है कि ज्योति कश्यप एवं उनके पति किशन लाल कश्यप से अपने बिक्री भूमि की राशि की मांग की तो उनके द्वारा रूपए देने से इंकार करते हुए कहा गया कि जाओ जहां शिकायत करनी है कर दो, तुम्हारे रूपए नहीं मिलेंगे। किशन लाल बल पूर्वक गरज के साथ बोले कि ज्यादा करोगे तो तुम लोगों को झूठे मामले में फंसा दूंगा। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि ज्योति कश्यप एवं उनके पति किशनलाल कश्यप के इस कृत्य से हमें आर्थिक क्षति एवं अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

मैंने कानूनी जवाब दे दिया है-ज्योति

मीडियाकर्मियों ने इस पूरे मामले को लेकर जब कांग्रेस नेत्री ज्योति कश्यप से बात की तो उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां अपनी बात रखने का सभी को अधिकार है। इस शिकायत को लेकर मैंने कानूनी जवाब दे दिया है और मुझे कानून पर पूरा भरोसा है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!