छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
अकलतरा पुलिस ने 25 लीटरअवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार…

अकलतरा पुलिस ने 25 लीटरअवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। अकलतरा पुलिस ने 25 लीटरअवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि 12 अक्टूबर 2023 को मुखबीर से सूचना मिला की शंकर कुमार निवासी बडेअमेरी कोटमीसोनार द्वारा अवैध शराब बिक्री की जाती है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक के जेरिकेन में रखा 25 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अप.क्र.516/23 धारा 34 (2) आब.एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी शंकर कुमार उम्र 21 वर्ष साकिन बडेअमेरी कोटमीसोनार के विरुद्ध अपराध धारा का सबूत पाए जाने से विधिवत आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए धारा 41(क) द.प्र.स. के तहत नोटिस तामील कराया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक टी.एस.पटटावी सउनि बी.पी खाडेकर आर. राजेन्द्र कहरा, सुकृत जागडे का सराहनीय योगदान रहा।



