Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

एसडी महाविद्यालय नवागढ़ में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए अभिनंदन समारोह आयोजित…

एसडी महाविद्यालय नवागढ़ में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए अभिनंदन समारोह आयोजित
 
जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत नवागढ़  में स्थित एस डी महाविद्यालय में अध्ययनरत अंतिम  वर्ष स्नातक   (विज्ञान और कला)एवं स्नातकोत्तर (विज्ञान और कला ) तथा  बी एड,  एम ए शिक्षा, कंप्यूटर डिपार्मेंट, (पीजीडीसीए, डीसीए) छात्र-छात्राओं  द्वारा  प्रथम वर्ष में अध्यनरत  छात्र छात्राओं  अभिनंदन हेतु स्वागत समारोह का आयोजन 10 अक्टूबर 2023 को किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के संचालक डॉक्टर कमलेश पाण्डेय , प्राचार्य  डॉक्टर सी आर कैवर्त, तथा समस्त प्रोफेसर  मनोज विश्वकर्मा, संजीव भारती, करन कपूर, रूपेश बंजारे, फागुराम साहू,रामगोपाल बंजारे। महेंद्र कुर्रे, नरेंद्र जलतारे, चंद्रविजय महिलांगे, दिग्पाल चंद्रा, एन पी तिवारी, गीता देवांगन, दीपेश्वरी चंद्रा,मनीला खुटे, वंदना साहू,कुंती कश्यप,के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर डॉक्टर कमलेश  पाण्डेय सर द्वारा रचित  महाविद्यालय का कुल गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  इस स्वागत समारोह में सीनियर छात्रों के द्वारा जूनियर छात्रों के लिए  प्रश्नोत्तरी के साथ-साथ अन्य कार्यक्रम भी रखा गया था। प्रश्नोत्तरी रखने का उद्देश्य यह है कि हमारे महाविद्यालय में  विषय गत शिक्षण के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जनरल नॉलेज की शिक्षा भी दिया जाता है। सभी डिपार्टमेंट का वेलकम एक साथ करने का उद्देश्य भी यह है कि   अनेकता में एकता भारत  की विशेषता का प्रतीक हमारे एस डी महाविद्यालय में संगठन में शक्ति है का परिचय दिया गया।

See also  रायपुर में मैच खेलने आ रहे सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!