Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जिले में संपत्ति विरूपण के तहत की गई कार्यवाही, निजी एवं सार्वजनिक संपत्ति से हटाया गया राजनैतिक होर्डिंग, पोस्टर एवं बैनर…

जिले में संपत्ति विरूपण के तहत की गई कार्यवाही

निजी एवं सार्वजनिक संपत्ति से हटाया गया राजनैतिक होर्डिंग, पोस्टर एवं बैनर

जांजगीर-चांपा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 09 अक्टूबर को विधानसभा निर्वाचन 2023 के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता के पालन हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा समस्त नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में निजी एवं सार्वजनिक संपत्ति में लगाए गए राजनैतिक पदाधिकारियों या कार्यकर्ताओं की फोटो आदि लगी सभी प्रकार के होर्डिग्स, पोस्टर्स, बैनर आदि को हटाने की कार्यवाही नगर पालिका, नगर पंचायत एवं जनपद पंचायत द्वारा की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले में शासकीय, अशासकीय भवनों व संपत्तियों तथा सार्वजनिक स्थानों पर लगे पोस्टर, होर्डिग्स एवं नारे स्लोगन तत्काल हटाये जाने के निर्देश है। इसी तारतम्य में अपर कलेक्टर एस पी वैद्य ने पामगढ़ के विभिन्न स्थलों को निरीक्षण किया। साथ ही जिले के अन्य अधिकारियों ने फील्ड पर उतरकर संपत्ति विरूपण के तहत कार्यवाही की।

See also  प्रोजेक्ट नैनो : रायपुर जिले में कृषक कर रहे ड्रोन से नैनो उर्वरकों का छिड़काव…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!