Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक, निर्वाचन के कार्य में लगे सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करें – कलेक्टर, कलेक्टर ने आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने के दिए निर्देश…

कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक
 
निर्वाचन के कार्य में लगे सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करें – कलेक्टर
 
कलेक्टर ने आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने के दिए निर्देश
 
  जांजगीर चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने आगामी विधानसभा निर्वाचन के संबंध में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने जिले में शत प्रतिशत मतदान और मताधिकार के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए संत शिरोमणी गुरू घासीदास महाविद्यालय पामगढ़ में 11 अक्टूबर को आयोजित होने वाले स्वीप मलखंभ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्वीप मलखंभ के आयोजन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन के कार्य में लगे सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करेंगे। उन्होंने मतदान केन्द्रों में मूलभूत व्यवस्था बिजली, पानी, शौचालय, रैम्प, व्हील चेयर, फर्नीचर की जानकारी ली तथा सीईओ जनपद, आरईएस एवं संबंधित सेक्टर अधिकारियों को मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जिले में निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण निर्वाचन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने कहा। उन्होंने सी-विजिल, एफएसटी, एसएसटी, वीवीटी एवं एमसीएमसी की टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा एफएसटी टीम को संपत्ति विरूपण, कोलाहल अधिनियम के तहत  लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने निर्वाचन व्यय लेखा, स्ट्रांग रूम, स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएफओ मनीष कश्यप, अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, अपर कलेक्टर लवीना पांडेय, अपर कलेक्टर गुड्डु लाल जगत, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर के खुटे, सर्व एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  विटामिन डी 3 की कमी से शरीर में दिखते हैं ये गंभीर लक्षण...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!