Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

श्रम मंत्री डॉ. डहरिया कारखानों में दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षा विषय पर आयोजित सेमिनार में हुए शामिल…

श्रम मंत्री डॉ. डहरिया कारखानों में दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षा विषय पर आयोजित सेमिनार में हुए शामिल

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया आज श्रम विभाग के अंतर्गत संचालनालय औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम और कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करने में प्रबंधन की भूमिका विषय पर एक दिवसीय सेमिनार में शामिल हुए। संचालनालय औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा द्वारा इसका आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रम विभाग के आयुक्त भीम सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। श्रम मंत्री डॉ. डहरिया ने कल कारखानों में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कारखाने में काम के दौरान सभी श्रमिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के विषय पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने कंपनी अधिनियम के विभिन्न धाराओं के अंतर्गत श्रमिकों के हित में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

See also  Mahadev Betting App Case: फोटो अपनी, नाम श्रीलंकाई क्रिकेटर का… ओमान में गिरफ्तारी के बाद सौरभ चंद्राकर के कथित फर्जी पासपोर्ट से मचा हड़कंप

संचालनालय, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में स्थापित कारखानों में कार्यरत श्रमिकों के स्वास्थ्य सुरक्षा एवं उनके कल्याण से संबंधित अधिनियमों के प्रावधानों का क्रियान्वयन कराना है। एक दिवसीय सेमिनार में कारखाने में संयंत्र और काम की प्रणालियों का प्रावधान और रखरखाव के संबंध में जानकारी दी। कारखाने में काम के सभी स्थानों को ऐसी स्थिति में बनाए रखना जो सुरक्षित और स्वास्थ्य के लिए जोखिम के बिना हो और ऐसे स्थानों तक पहुंच और निकास के ऐसे साधनों का प्रावधान और रख रखाव जो सुरक्षित और ऐसे जोखिमों के बिना हों, श्रमिकों के लिए कारखाने में ऐसे कामकाजी माहौल का प्रावधान, रख रखाव या निगरानी करना जो सुरक्षित हो, स्वास्थ्य के लिए जोखिम रहित हो और काम पर उनके कल्याण के लिए सुविधाओं और व्यवस्थाओं के संबंध में पर्याप्त हो, विषय पर चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया।

See also  भदराखार में जुआ पर शिवरीनारायण पुलिस का बड़ा धावा, 14 जुआरी गिरफ्तार 

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!