Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

तैयारी और जिज्ञासा से बनती है राहें आसान – आयुक्त ठाकुर राम सिंह, राज्य निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली, संरचना आदि से अवगत हुए राजनीति शास्त्र के विद्यार्थी…

तैयारी और जिज्ञासा से बनती है राहें आसान – आयुक्त ठाकुर राम सिंह

राज्य निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली, संरचना आदि से अवगत हुए राजनीति शास्त्र के विद्यार्थी

शैक्षिक भ्रमण कर ज्ञानवर्धन किया राजिम के पी जी कॉलेज राजीव लोचन के विद्यार्थी

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग में एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण पर गरियाबंद ज़िले के राजिम स्थित पीजी कॉलेज के विद्यार्थी पहुँचे। राजनीति शास्त्र के इन 26 विद्यार्थियों ने एक ओर जहां राज्य निर्वाचन आयोग के सभी कक्षों का भ्रमण किया वहीं भ्रमण के अंत में राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह, सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुल हक़ से सभाकक्ष में सौजन्य मुलाक़ात भी की। आयुक्त ठाकुर ने सबसे पहले विद्यार्थियों के इस शैक्षिक भ्रमण को उनके ज्ञानवर्धन में सहयोगी बताया। उन्होंने राजधानी पहुँचे इन कोतुहूल बच्चों की निर्वाचन प्रक्रिया, आदर्श आचरण संहिता, निर्वाचन के दौरान उपयोग में लाये जाने वाले ईवीएम, बैलट पेपर इत्यादि के बारे में जिज्ञासाओं को बारी बारी से शांत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को हिदायत भी दी कि मन में जिज्ञासा बनी रहनी चाहिए, उससे बारीकी से बातों को समझने में आसानी होती है। वहीं हर काम की बेहतरी के लिए तैयारी भी ज़रूरी है। यह तैयारी हममें आत्म विश्वास लाती है और मन के झिझक को भी दूर करती है। मुलाक़ात के दौरान पहले तो विद्यार्थी थोड़ा झिझक रहे थे लेकिन आयुक्त सिंह के स्नेहिल व्यवहार से उत्साहित हो विद्यार्थियों ने अनेक सवाल किए । लगभग 45 मिनट की इस बातचीत के बाद विद्यार्थी बड़े संतुष्ट नज़र आये और आयुक्त और सचिव का धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इस अवसर पर अवर सचिव द्व आलोक श्रीवास्तव, प्रणय वर्मा सहित आयोग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Advertisment
See also  सोशल इंजीनियरिंग का मास्टरस्ट्रोक , नई कैबिनेट में OBC और EBC समीकरण पर सबसे बड़ा दांव

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!