Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

गौण खनिज का अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर वाहन जप्त कर 22 वाहनों पर किया गया कार्यवाही…

गौण खनिज का अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर वाहन जप्त कर 22 वाहनों पर किया गया कार्यवाही

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर के निर्देशन में जिला खनिज जॉच दल द्वारा जांजगीर चांपा के बम्हनीडीह एवं गोविन्दा क्षेत्रांर्गत औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में गौण खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए 06 ट्रैक्टर वाहनों पर कार्यवाही किया जाकर थाना बम्हनीडीह में सुरक्षार्थ रखा गया है। इसके साथ ही खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग संयुक्त टीम द्वारा जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम खोखरा, पीथमपुर, नवागढ़, जांजगीर चांपा, बूचीहरदी, करमंदा, नवागांव, भादा, अकलतरा क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें खनिज रेत के 8 ट्रैक्टर, खनिज निम्न श्रेणी चूनापत्थर के 03 ट्रैक्टर, 01 हाईवा, 01 टिप्पर, 02 ट्रेलर, खनिज ईट के 01 कुल 16 वाहनों पर अवैध परिवहन करते पाये जाने के कारण, वाहनों को जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। इस प्रकार कुल 22 वाहनों पर कार्यवाही किया गया है। जिला जांजगीर चांपा में अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाकर निरन्तर जाँच किया जावेगा तथा अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं, भण्डारणकर्ताओ के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

See also  बाइक चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!