Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

ग्राम सेमरा में ढ़ाई करोड़ रूपए के विकास कार्य का भूमिपूजन किया नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने…

ग्राम सेमरा में ढ़ाई करोड़ रूपए के विकास कार्य का भूमिपूजन किया नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने

ग्राम सेमरा पहुंचने पर ग्रामवासियों ने नेता प्रतिपक्ष चंदेल का किया भव्य स्वागत


जांजगीर-चांपा। छ.ग. विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ग्राम सेमरा में 237.33 लाख रूपए की लागत से बनने वाले जल जीवन मिशन योजनांतर्गत नल-जल योजना का एवं 15.00 लाख रूपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने भारी संख्या में उपस्थित ग्रामिणजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में भारत सरकार की यह एक क्रांतिकारी योजना है। नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने उपस्थित ग्रामीणजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के तहत हर घर में पीने का शुद्ध पानी पहुंचाने का लक्ष्य केन्द्र की सरकार ने रखा है। उन्होंने आम नागरिकों से विनम्रता पूर्वक आग्रह किया कि पानी के एक-एक बूंद का सदुपयोग करें तथा समाज के सभी लोग जल का संरक्षण करें। हरे-भरे वृक्षों को न काटे तथा हम सब का यह प्रयास है कि हम अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। इसके पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर नल-जल योजना एवं सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। ग्राम सेमरा पहुंचने पर नेता प्रतिपक्ष चंदेल का भारी संख्या में उपस्थित ग्रामीणजनों ने आतिशबाजी व फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने कार्यक्रम के उपरांत ग्रामीणजनों से भेट किया तथा ग्रामवासियों से रूबरू हुए। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेका गोपाल, शिवगोपाल कश्यप, सरपंच प्रतिनिधि ईतवारी साहू, रघुपाल सिंह, निरंजन कोशले, प्रेम धीवर, नरेन्द्र साहू, अर्चना देवांगन, दीना कश्यप, हरिप्रसाद, बहरता कौशिक, कोमल केंवट, गोपी कश्यप, अनिल कश्यप, राजेन्द्र कश्यप, रामकुमार भारते, लखपत कश्यप सहित बड़ी संख्या में ग्राम की महिलाएं, युवा व वरिष्ठजन उपस्थित थे।

See also  जांजगीर चांपा: मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत जिले में बड़े पैमाने पर जनभागीदारी से बनाए जा रहे सोखता गड्ढे

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!