Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

भरोसे की यात्रा में सेवादल ने निभाई सहभागिता,  तीनों विधान सभा क्षेत्रों में हुए शामिल…     

भरोसे की यात्रा में सेवादल ने निभाई सहभागिता     तीनों विधान सभा क्षेत्रों में हुए शामिल           

जांजगीर-चांपा। भरोसे की यात्रा में शामिल होकर जिला कांग्रेस सेवादल ने अपनी सहभागिता निभाई है, जिसमें सेवादल के पदाधिकारी कार्यकर्ता जिले की तीनों विधान सभा क्षेत्र की यात्रा में शामिल रहे। ज्ञात हो कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ प्रदेश की सभी 90 विधान सभा क्षेत्रों में छत्तीसगढ सरकार की कार्यों को लेकर भरोसे की यात्रा का आयोजन रखा गया था, जिसके लिए सभी जिला कांग्रेस कमेटी व मोर्चा संगठनों को निर्देश दिया गया था। उक्त निर्देश के परिपालन में प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अरुण ताम्रकार के आदेश पर महासचिव मनोज वर्मा द्वारा सभी कांग्रेस सेवादल अध्यक्षों को भरोसे की यात्रा में भाग लेने निर्देशित किया गया था। इस कड़ी में जिले की तीनों विधान सभा क्षेत्र पामगढ़, अकलतरा व जांजगीर चांपा में सेवादल के पदाधिकारी कार्यकर्ता ने भाग लिए, जिसमें पामगढ़ विधान सभा क्षेत्र की यात्रा में जिलाध्यक्ष देवकुमार पाण्डेय, विधान सभा प्रभारी दिनेश सींहानी, ब्लॉक अध्यक्ष देवनारायण वैष्णव, महासचिव होरीलाल कश्यप, महासचिव रामकृष्ण साहू, सचिव मुकेश कश्यप सहित अन्य शामिल रहे। इसी तरह जांजगीर विधान सभा क्षेत्र की यात्रा में जांजगीर ग्रामीण अध्यक्ष अशोक यादव, चांपा शहर अध्यक्ष विष्णु चौहान, महासचिव सत्यप्रकाश सिंह व अकलतरा विधान सभा क्षेत्र की यात्रा में प्रदेश सचिव व विधान सभा प्रभारी तनवीर आलम, महासचिव धर्मदास मानिकपुरी, बलौदा ब्लॉक अध्यक्ष आनंद शर्मा, सचिव रामायण दास सहित अन्य शामिल रहे।

See also  खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की प्रबंध संचालक ने किया आकस्मिक निरीक्षण, रोजगार योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!