Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने हेतु अपने कब्जे में रखने वाली आरोपी महिला को नैला पुलिस ने किया गिरफ्तार…

मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने हेतु अपने कब्जे में रखने वाली आरोपी महिला को नैला पुलिस ने किया गिरफ्तार
 
 जांजगीर-चांपा। नैला पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने हेतु अपने कब्जे में रखने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। अरोपीया सत्भावना उर्फ सत्यभामा राठौर उम्र 35 वर्ष साकिन सरखो के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 1200  ग्राम एवं बिक्री रकम 149 रुपए जब्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 02 अक्टूबर 2023 को मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि  ग्राम सरखो निवासी सत्भावाना उर्फ सत्यभामा राठौर उम्र 35 वर्ष जो अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिकी हेतु  थैला में रखा हुआ है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के विधिवत रेड  कार्यवाही करते हुए आरोपी के कब्जे से 1200 ग्राम गांजा, बिक्री रकम 149 रुपए जुमला कीमती 8140 रूपए को जप्त किया गया।
आरोपी सत्भावना उर्फ सत्यभामा राठौर उम्र 35 वर्ष साकिन सरखो चौकी नैला का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से  विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में रामखिलावन साहू, प्रधान आर. अर्जुन जांगड़े, महिला प्रधान आर. राजकुमारी खूंटे, आर. संतोष प्रधान  का विशेष योगदान रहा ।

See also  17वीं सदी का छोटा सा गांव आज नगर बनने की राह पर, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में माँडल कुटरा, ग्रामीण भारत के लिए मिसाल, हाईस्कूल की नींव बनी प्रगति का आधार,

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!