Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जुआ खेलने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, शिवरीनारायण पुलिस की कार्यवाही…

जुआ खेलने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, शिवरीनारायण पुलिस की कार्यवाही
 
जांजगीर-चांपा। जुआ खेलने वाले 04 आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी जितेंद्र कुर्रे  उम्र 42 वर्ष साकिन कोडाभाठ थाना पामगढ़, संतोष जांगड़े उम्र 44 वर्ष साकीन महका थाना शिवरीनारायण, मनीराम साहू उम्र 36 वर्ष साकिन शिवरीनारायण, सरोज यादव उम्र 21 वर्ष साकिन अमोदा थाना नवागढ़ चारों आरोपियों के कब्जे से जुमला नगदी रकम 86 हजार 700 रुपए 03 नग मोबाइल, 02 नग मोटर सायकल  बरामद किया गया।
आरोपियों के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ छ.ग.प्रतिषेध अधिनियमके तहत की गई कार्यवाही किया गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 29 सितम्बर 2023 को शाम मुखबीर द्वारा सूचना मिल की बेलहाखार में कुछ लोग रुपए पैसा का दाव लगाकर काट पत्ती नामक ताश पत्ती से जुआ खेल रहे है की सूचना पर तत्काल रेड कार्यवाही किया गया मौके पर जितेंद्र कुर्रे  उम्र 42 वर्ष साकिन कोडाभाठ थाना पामगढ़, संतोष जांगड़े उम्र 44 वर्ष साकीन महका थाना शिवरीनारायण, मनीराम साहू उम्र 36 वर्ष साकिन  शिवरीनारायण, सरोज यादव उम्र 21 वर्ष साकिन अमोदा थाना नवागढ़ जुआ खेलते पाया गया आरोपियों के कब्जे से जुमला रकम 86,700/₹  एवं 52 पत्ती ताश एवं दो नग मोटर साइकिल, 03 नग मोबाईल* को समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर जाकर किया जाकर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 422/2023 धारा 3 (2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है
आरोपियों के विरुद्ध धारा 3 (2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर 29 सितम्बर 23 को सक्षम जमानदर पेश करने पर जमानत मचलका पर रिहा किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक द्विवेदी, सउनि भुवनेश्वर राठौर, आरक्षक श्रीकांत सिंह, बृजेश लहरे, अर्जुन यादव का सराहनीय योगदान रहा।

See also  ईडी का तड़के छापा, होटल सागर इंटरनेशनल के मालिक के घर पर कार्रवाई

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!