Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

स्वच्छता ही सेवा की पहल में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल की एक और कदम…

स्वच्छता ही सेवा की पहल में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल की एक और कदम

जांजगीर-चांपा। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्या सोनाली सिंह के निर्देशन में 30सितम्बर 2023 को सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एक तारीख एक घंटा कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत ब्रिलियंट परिवार ने स्वच्छता की ओर जागरूकता लाने के दृष्टि कोण से नगरपालिका जांजगीर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहयाता से सफाई अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आज नेताजी चौक से लेकर कचहरी चौक तक के आसपास लोगों को जागरूक करते हुए एवं आसपास की सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य नगरपालिका अधिकारी चंदन शर्मा एवं प्रोेग्राम इंचार्ज यूनिट हेड अनिल कुमार सोनी तथा सफाई कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। स्वच्छता पोस्टर, स्लोग्न एवं नारे के माध्यम से ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नगरपालिका अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर नेताजी चौक से लेकर कचहरी चौक तक के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए रैली का आयोजन किया। कार्यक्रम में अनिल कुमार सोनी (पी.आई.यू. जांजगीर), रवि अरोरा (मिशन मैनेजर), प्रविण तीवारी (ए.एम.पी.जांजगीर),अनिल गुप्ता (कम्प्युटर ऑपरेटर) एवं संतोषी बाई, बद्री, मोहन, महेश राम, चन्द्रशेखर देवांगन तथा समस्त सफाई कर्मचारी का सराहनीय योगदान रहा। साथ ही साथ लोगों को कल ब्रिलिएंट परिवार के साथ स्वच्छता की ओर उठाए गए कदम में सहयोग करने का आह्वान किया, तथा 1 तारीख को एक घंटा श्याम मंदिर में स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लेने को कहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के इको क्लब सदस्य एवं समस्त शिक्षक शिक्षकाओ का विशेष योगदान रहा है।

See also  ड्राइवरों की मनमानी बदस्तूर जारी, एस ई सी एल प्रबंधन और पुलिस के प्रयास को दिखा रहे हैं ठेंगा…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!