Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम के तहत स्कूल परिसर में किया गया पौधरोपण…

मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम के तहत स्कूल परिसर में किया गया पौधरोपण

जांजगीर-चांपा। शासकीय कन्या हाई स्कूल नरियरा विकासखंड अकलतरा में मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देवी प्रसाद व्यास की पुत्रवधू एवं कन्या हाई स्कूल नरियरा की शाला विकास समिति की अध्यक्ष किरण व्यास रही। अध्यक्षता शाहिद रुद्र प्रताप सिंह की पत्नी एवं व्याख्याता प्रतीक्षा सिंह ने की। स्कूल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें मिट्टी का दिया जलाकर बच्चों एवं समस्त स्टाफ में शपथ ली गई। शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की कविताएं जीवनी शौर्य गाथा का गायन एवं पोस्टर प्रदर्शित किए गए। व्याख्याता डीके मानसर द्वारा मातृभूमि पर कुर्बान रहने के लिए प्रेरित करने वाली कविता बच्चों को सुनाई गई। प्राचार्य पंचराम पटेल द्वारा बच्चों को देश के प्रति ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्य निर्वहन करने की बात कही। शाला प्रांगण में वृक्षारोपण करके अमृत वाटिका निर्माण किया गया। बच्चों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज लेकर रैली निकाली गई। कार्यक्रम प्रभारी व्याख्याता प्रतीक्षा सिंह द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों के लिए पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने बहुत बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं देश के विकास और सम्मान की रक्षा करने के लिए हमेशा तत्पर रहने की शपथ ली। इस कार्यक्रम में शाला विकास समिति की अध्यक्ष किरण व्यास, प्राचार्य पंचराम पटेल, व्याख्याता डीके मानसर, किरण गुलहरे, सी के वनरदे, प्रतीक्षा सिंह, सी पि कौशिक, रामकुमार निर्मलकर, शेखर साहू एवं विद्यालय की सभी छात्राएं उपस्थित एवं उत्साहित थी।

See also  अवैध शराब पर हसौद पुलिस की करारी चोट: 102 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, सात आरोपी गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिलें भी जब्त

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!