कृष्णा विहार कॉलोनी में विघ्नहर्ता श्री गणेश चंद्रमा, चंद्रयान की झांकी के साथ विराजमान…

कृष्णा विहार कॉलोनी में विघ्नहर्ता श्री गणेश चंद्रमा, चंद्रयान की झांकी के साथ विराजमान
सुबह-शाम आरती में शामिल हो रहे श्रद्धालु
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
जांजगीर-चांपा। कृष्णा विहार कॉलोनी घुठिया (कुदरी) में राधा-माधव मंदिर परिसर में विघ्नहर्ता श्री गणेश चंद्रमा और चंद्रयान की झांकी के साथ विराजमान है। जिनकी पूजा अर्चना विधि विधान से की जा रही है और सुबह-शाम श्रद्धालू भक्ति में डूबे हुए है। सुबह शाम पंडित साकेत महाराज आरती एवं पूजा अर्चना करा रहे हैं।
कृष्णा विहार कॉलोनी में गणेश चतुर्थी के दिन भगवान श्री गणेश को विराजमान किया गया है। नंदी पर सवार भगवान श्री गणेश की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। मंदिर परिसर को रंगीन रोशनी से सजाया गया है। गणेशोत्सव के दौरान भजन संध्या के साथ ही सांस्कृतिक आयोजन किये जा रहे हैं, जिसमें कॉलोनी के बच्चों द्वारा अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। महिलाएं पुरूष सहित बच्चे उत्साह उमंग के साथ प्रतिदिन गणेशोत्सव में शामिल हो रहे हैं।




