Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिलेवासियों को दी 46 करोड़ 50 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री ने वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से 46 करोड़ 50 लाख रुपए लागत के 80 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिलेवासियों को दी 46 करोड़ 50 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात
 
मुख्यमंत्री ने वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से 46 करोड़ 50 लाख रुपए लागत के 80 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
 
      जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय से राज्य के 26 जिले के साथ-साथ जांजगीर-चांपा जिले में विभिन्न विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर जिले में कुल लागत राशि 46 करोड़ 50 लाख रुपए लागत से 80 कार्यों के लोकार्पण और भूमि पूजन किया। इसमें 22 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से 58 कार्यों का लोकार्पण एवं 24 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से 22 कार्याें का भूमिपूजन किया।
     इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ ध्येय वाक्य के साथ आम जनता के आय में वृद्धि करने के साथ-साथ लगातार अधोसंरचना का कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्याे के साथ ही किसानों, मजदूरों, वनवासियों, युवाओं-महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गाे के उत्थान और कल्याण के लिए अनेक जन हितैशी कार्य चलाए जा रहे हैं जिनकी चर्चा पूरे देश में हो रही है।
      मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लोकार्पित कार्याें में शिक्षा विभाग अंतर्गत 6 करोड़ 32 लाख रूपए की लागत से 42 अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य, सहकारिता विभाग अंतर्गत 1 करोड़ 78 लाख रूपए की लागत से 7 नग 200 मेट्रिक टन गोदाम सह कार्यालय भवन, जल संसाधन विभाग अंतर्गत 9 करोड़ 78 लाख रूपए की लागत से 4 नग हसदेव बागो परियोजना अंतर्गत सुरक्षा वाल एवं लाईनिंग और 2 करोड़ 27 कजीनाला में बोरदा स्टापडेम का निर्माण कार्य, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्राम बोडसरा में 78.40 लाख रूपए की लागत से सी सी रोड (राधे लोहार के घर से मनबोधी यादव की घर की ओर) सडक सह नाली का निर्माण कार्य, जल जीवन मिशन अंतर्गत विकासखंड अकलतरा एवं बम्हनीडीह के ग्राम लिलवाडीह सहित अन्य ग्रामों में 1 करोड़ 15 लाख रूपए की लागत से सोलर आधारित नल जल योजना के कार्य शामिल हैं।
      इसी प्रकार भूमिपूजन के कार्यों में शिक्षा विभाग अंतर्गत 1 करोड़ 14 लाख रूपए की लागत से 15 अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य, जल संसाधन संभाग जांजगीर 4 करोड़ 70 लाख रूपए की लागत से स्टापडेम निर्माण, हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग जांजगीर के अंतर्गत 13 करोड़ 39 लाख रूपए की लागत से नहर में सुरक्षावाल, लाईनिंग, सौंदर्यीकरण कार्य और छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण जांजगीर के अंतर्गत 5 करोड़ 16 लाख रूपए की लागत से पुलिया निर्माण कार्य शामिल हैं।
       इस अवसर पर नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला के अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल, नगर पालिका परिषद चांपा के अध्यक्ष जय थवाईत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, भवन संनिर्माण एवं कर्मकार कल्याण मंडल के सदस्य मंजू सिंह, अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रमेश पैगवार, जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य नारायण खंडेलिया, नगर पालिका परिषद जांजगीर के सभापति रामविलास राठौर, दिनेश शर्मा, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, जिला पंचायत सीईओ डॉ ज्योति पटेल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  वोडाफोन-आइडिया को सरकार दे सकती है बड़ी राहत, 83,400 करोड़ का है मामला

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!